|
|
खडवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विशेष संकल्प को गुरुवार को पूरा करते हुए खंडवा जिले के नर्मदानगर में मां नर्मदा के पवित्र जल में 06 मगरमच्छों को छोड़ा. भोपाल वन विहार से लाए गए ये मगरमच्छ अब अपने प्राकृतिक आवास में जीवन व्यतीत करेंगे. मां नर्मदा को धार्मिक मान्यताओं में जीवनदायिनी कहा गया है, और मगरमच्छ को उनका वाहन माना जाता है खंडवा जिले के नर्मदानगर पहुंचे मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री के इस संकल्प का उद्देश्य न केवल मगरमच्छों को उनके प्राकृतिक वातावरण में पुनर्स्थापित करना था, बल्कि नर्मदा संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा देना था. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंबे समय से यह संकल्प लिया था कि वे मां नर्मदा के संरक्षण और उनके तटों की जैव विविधता को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे. इस संकल्प को साकार करने के लिए वह गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से रवाना होकर खंडवा जिले के नर्मदानगर पहुंचे. |
खडवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विशेष संकल्प को गुरुवार को पूरा करते हुए खंडवा जिले के नर्मदानगर में मां नर्मदा के पवित्र जल में 06 मगरमच्छों को छोड़ा. भोपाल वन विहार से लाए गए ये मगरमच्छ अब अपने प्राकृतिक आवास में जीवन व्यतीत करेंगे. मां नर्मदा को धार्मिक मान्यताओं में जीवनदायिनी कहा गया है, और मगरमच्छ को उनका वाहन माना जाता है खंडवा जिले के नर्मदानगर पहुंचे मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री के इस संकल्प का उद्देश्य न केवल मगरमच्छों को उनके प्राकृतिक वातावरण में पुनर्स्थापित करना था, बल्कि नर्मदा संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा देना था. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंबे समय से यह संकल्प लिया था कि वे मां नर्मदा के संरक्षण और उनके तटों की जैव विविधता को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे. इस संकल्प को साकार करने के लिए वह गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से रवाना होकर खंडवा जिले के नर्मदानगर पहुंचे.