|
|
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक संगठित गिरोह के नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने संदिग्ध स्थान पर निगरानी रखने के बाद तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई नेपाल, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे संवेदनशील इलाके में की गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को स्थानीय भीड़ का विरोध झेलना पड़ा। हालांकि, सीबीएन टीम ने धैर्य से काम लेते हुए ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जब्त की गई सिरप को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत सीज कर लिया गया है। डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय नीमच ने शनिवार को जारी प्रेस नोट में बताया कि सीबीएन नशीले पदार्थों और फार्मास्यूटिकल ड्रग्स के अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए लगातार ऐसी कार्रवाई करता रहेगा।