|
|
इंदौर/शिलांग। बॉलीवुड स्क्रिप्ट को भी मात दे देने वाला देश का सबसे हाईप्रोफाइल हनीमून मर्डर केस – राजा-सोनम रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। शिलांग पुलिस ने मामले में 790 पेज की महाचार्जशीट कोर्ट में ठोक दी है। लेकिन जो खुलासे इसमें हुए हैं, उसने आम लोगों से लेकर कानून के जानकारों तक को चौंका दिया है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने कोर्ट में 790 पेज की चार्जशीट पेश की है। पुलिस जांच में सामने आया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने पहले दो बार हत्या की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पहली बार कामाख्या मंदिर और दूसरी बार पार्किंग एरिया में प्लान फेल हुआ। तीसरे प्रयास में सोनम ने राजा को सेल्फी के बहाने खाई के पास बुलाया, जहां कॉन्ट्रैक्ट किलर ने हत्या कर दी। शव को खाई में फेंक दिया गया। हत्या के बाद सोनम स्कूटी से आरोपी आकाश, विशाल और आनंद के साथ फरार हुई, CCTV में कैद भी हुई। राजा का भाई विपिन चार्जशीट की समीक्षा के लिए शिलांग पहुंचा है। वहीं सोनम के भाई ने पुलिस जांच पर संतोष जताते हुए वीडियो बयान जारी किया है। कोर्ट में जल्द सुनवाई की उम्मीद है। हनीमून नहीं, 'हनी-ट्रैप' था! राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ शादी के बाद हनीमून पर शिलांग गया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये ट्रिप उनके जीवन की आखिरी ट्रिप साबित होगी। पत्नी सोनम ने न सिर्फ उनकी हत्या की प्लानिंग की, बल्कि इस पूरे हत्याकांड को फिल्मी स्टाइल में अंजाम भी दिया। पहला प्लान: कामाख्या मंदिर में ‘मर्डर’ का मन था चार्जशीट के मुताबिक सोनम चाहती थी कि राजा की किसी धार्मिक स्थल या भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली मारकर हत्या की जाए, ताकि किसी को शक न हो और कोई कहानी गढ़ने की जरूरत न पड़े।इसके लिए वह उसे कामाख्या देवी मंदिर तक ले गई। लेकिन भीड़ ज्यादा थी और मौका हाथ से निकल गया। दूसरा प्लान: पार्किंग एरिया में भी नाकामी सोनम ने दूसरी बार राजा को शिलांग के पार्किंग एरिया में खत्म करने का प्लान बनाया। यहां भी उसका ‘मिशन मर्डर’ फेल हो गया। राजा हर बार उसकी प्लानिंग से बेखबर जरूर था, पर किस्मत ने दो बार बचा लिया। तीसरा और आखिरी वार: 'सेल्फी' का बहाना और मौत की खाई तीसरी बार सोनम ने राजा को खाई के किनारे सेल्फी लेने के बहाने बुलाया।वहां पहले से मौजूद कॉन्ट्रैक्ट किलर ने राजा के सिर पर वार किया।हत्या के बाद राजा की बॉडी को खाई में फेंक दिया गया।और सोनम – एक आरोपी के साथ स्कूटी पर फरार हो गई। CCTV में कैद हुई। स्कूटी पर लव क्राइम का सफर हत्या के बाद सोनम आरोपी आकाश, विशाल और आनंद के साथ स्कूटी पर बैठकर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने इन्हें सीसीटीवी फुटेज में ट्रेस किया, और फिर पूरी साजिश की परतें खुलने लगीं। 790 पेज में साजिश, रोमांस और खून की पूरी कहानीशिलांग पुलिस की चार्जशीट में:
अब कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद राजा के भाई विपिन रघुवंशी शिलांग पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि वह एडवोकेट से मिलकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की रणनीति बना रहे हैं। सोनम के भाई का 'डैमेज कंट्रोल वीडियो' सोनम के भाई गोविंद ने वीडियो जारी कर कहा:“शिलांग पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट हैं। कोर्ट जो भी फैसला लेगा, वह हमें मंजूर होगा।” गुमशुदगी से लेकर ‘क्राइम थ्रिलर’ बनने तक सबसे पहले मीडिया में हनीमून कपल की गुमशुदगी की खबर आई।फिर राजा की लाश खाई में मिली और सोनम गायब हो गई।कुछ दिनों बाद वह गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार हुई।पुलिस जांच में प्रेमी राज और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। : ये ‘क्राइम स्टोरी’ है या वेब सीरीज़?राजा-सोनम केस ने साबित कर दिया कि कभी-कभी हकीकत, कल्पना से भी ज्यादा डार्क होती है। प्यार, धोखा, लालच और खून की इस कहानी का हर एंगल चौंकाने वाला है।अब सबकी नजरें हैं कोर्ट पर – क्या मिलेगा राजा को इंसाफ? या फिर सोनम अपनी मासूम शक्ल और बहानों से सजा से बच निकलेगी? |
इंदौर/शिलांग। बॉलीवुड स्क्रिप्ट को भी मात दे देने वाला देश का सबसे हाईप्रोफाइल हनीमून मर्डर केस – राजा-सोनम रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। शिलांग पुलिस ने मामले में 790 पेज की महाचार्जशीट कोर्ट में ठोक दी है। लेकिन जो खुलासे इसमें हुए हैं, उसने आम लोगों से लेकर कानून के जानकारों तक को चौंका दिया है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने कोर्ट में 790 पेज की चार्जशीट पेश की है। पुलिस जांच में सामने आया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने पहले दो बार हत्या की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पहली बार कामाख्या मंदिर और दूसरी बार पार्किंग एरिया में प्लान फेल हुआ। तीसरे प्रयास में सोनम ने राजा को सेल्फी के बहाने खाई के पास बुलाया, जहां कॉन्ट्रैक्ट किलर ने हत्या कर दी। शव को खाई में फेंक दिया गया। हत्या के बाद सोनम स्कूटी से आरोपी आकाश, विशाल और आनंद के साथ फरार हुई, CCTV में कैद भी हुई। राजा का भाई विपिन चार्जशीट की समीक्षा के लिए शिलांग पहुंचा है। वहीं सोनम के भाई ने पुलिस जांच पर संतोष जताते हुए वीडियो बयान जारी किया है। कोर्ट में जल्द सुनवाई की उम्मीद है।
हनीमून नहीं, 'हनी-ट्रैप' था!
राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ शादी के बाद हनीमून पर शिलांग गया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये ट्रिप उनके जीवन की आखिरी ट्रिप साबित होगी। पत्नी सोनम ने न सिर्फ उनकी हत्या की प्लानिंग की, बल्कि इस पूरे हत्याकांड को फिल्मी स्टाइल में अंजाम भी दिया।
पहला प्लान: कामाख्या मंदिर में ‘मर्डर’ का मन था
चार्जशीट के मुताबिक सोनम चाहती थी कि राजा की किसी धार्मिक स्थल या भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली मारकर हत्या की जाए, ताकि किसी को शक न हो और कोई कहानी गढ़ने की जरूरत न पड़े।इसके लिए वह उसे कामाख्या देवी मंदिर तक ले गई।
लेकिन भीड़ ज्यादा थी और मौका हाथ से निकल गया।
दूसरा प्लान: पार्किंग एरिया में भी नाकामी
सोनम ने दूसरी बार राजा को शिलांग के पार्किंग एरिया में खत्म करने का प्लान बनाया। यहां भी उसका ‘मिशन मर्डर’ फेल हो गया। राजा हर बार उसकी प्लानिंग से बेखबर जरूर था, पर किस्मत ने दो बार बचा लिया। तीसरा और आखिरी वार: 'सेल्फी' का बहाना और मौत की खाई तीसरी बार सोनम ने राजा को खाई के किनारे सेल्फी लेने के बहाने बुलाया।वहां पहले से मौजूद कॉन्ट्रैक्ट किलर ने राजा के सिर पर वार किया।हत्या के बाद राजा की बॉडी को खाई में फेंक दिया गया।और सोनम – एक आरोपी के साथ स्कूटी पर फरार हो गई। CCTV में कैद हुई।
स्कूटी पर लव क्राइम का सफर
हत्या के बाद सोनम आरोपी आकाश, विशाल और आनंद के साथ स्कूटी पर बैठकर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने इन्हें सीसीटीवी फुटेज में ट्रेस किया, और फिर पूरी साजिश की परतें खुलने लगीं।
790 पेज में साजिश, रोमांस और खून की पूरी कहानीशिलांग पुलिस की चार्जशीट में:
अब कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद
राजा के भाई विपिन रघुवंशी शिलांग पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि वह एडवोकेट से मिलकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की रणनीति बना रहे हैं।
सोनम के भाई का 'डैमेज कंट्रोल वीडियो'
सोनम के भाई गोविंद ने वीडियो जारी कर कहा:“शिलांग पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट हैं। कोर्ट जो भी फैसला लेगा, वह हमें मंजूर होगा।” गुमशुदगी से लेकर ‘क्राइम थ्रिलर’ बनने तक
सबसे पहले मीडिया में हनीमून कपल की गुमशुदगी की खबर आई।फिर राजा की लाश खाई में मिली और सोनम गायब हो गई।कुछ दिनों बाद वह गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार हुई।पुलिस जांच में प्रेमी राज और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।
: ये ‘क्राइम स्टोरी’ है या वेब सीरीज़?राजा-सोनम केस ने साबित कर दिया कि कभी-कभी हकीकत, कल्पना से भी ज्यादा डार्क होती है। प्यार, धोखा, लालच और खून की इस कहानी का हर एंगल चौंकाने वाला है।अब सबकी नजरें हैं कोर्ट पर – क्या मिलेगा राजा को इंसाफ? या फिर सोनम अपनी मासूम शक्ल और बहानों से सजा से बच निकलेगी?