|
|
हर केंद्र पर प्रभारी होंगे DSP और इंस्पेक्टर एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पुठोली गवर्नमेंट स्कूल, बिरला शिक्षा केंद्र, किला रोड स्थित पुरुषार्थी, मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज, विद्या निकेतन स्कूल गांधीनगर, प्रतापनगर स्कूल, महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सिटी गर्ल्स स्कूल और महात्मा गांधी स्टेशन गर्ल्स चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा और निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर प्रभारी अधिकारी डीएसपी और इंस्पेक्टर को नियुक्त किया गया है। हर परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों को चैकिंग और दस्तावेज जांच के लिए एक सब इंस्पेक्टर/ASI के साथ 6 कॉन्स्टेबल, महिला कॉन्स्टेबल को नियुक्त किया गया है। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से ज्यादा हैं, वहां एक ASI, 6 कॉन्स्टेबल/महिला कॉन्स्टेबल और 500 से कम वाले केंद्र पर एक ASI, 3 कॉन्स्टेबल/महिला कॉन्स्टेबल को लगाया गया है। हर 04 परीक्षा केंद्रों के बीच एक DSP के नेतृत्व में मोबाइल पार्टी लगाई गई हैं। एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला के नेतृत्व तहसीलदार चित्तौड़गढ़ व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का एक सतर्कता दल बनाया गया है, जो सभी गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। 350 पुलिस कर्मियों की रहेगी तैनाती, निगरानी में होगी परीक्षा उन्होंने बताया कि परीक्षा पेपर के स्ट्रॉन्ग रूम पर DSP और इंस्पेक्टर को लगाया गया है। परीक्षा आयोजित करवाने वाली एजेंसी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षक नियोजित किए गए हैं। परीक्षार्थियों के बायोमैट्रिक मिलान करके परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाया गया है। परीक्षा की ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी को डयूटी के दौरान मोबाइल की अनुमति नही दी गई हैं। स्टोरेज और स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय से की जा रही हैं। कुल मिलाकर परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 350 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बायोमेट्रिक जांच की जाएगी जिसमें चेहरे की पहचान, अंगूठे के निशान और तलाशी ली जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी की पहचान बायोमेट्रिक सिस्टम से नहीं हो पाती है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को दोनों हाथों के अंगूठे साफ रखने होंगे, उन पर मेहंदी, रंग या स्याही नहीं लगी होनी चाहिए। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपका कर लाना होगा। इसके साथ ही, पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है। परीक्षा में केवल नीली या काली स्याही वाले पारदर्शी बॉल पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा। ड्रेस कोड भी किया निर्धारित, कई सामानों में है मनाही अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। पुरुष अभ्यर्थी पेंट, पायजामा, आधी आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। महिला अभ्यर्थियों को सलवार-सूट, साड़ी, आस्तीन वाला कुर्ता-ब्लाउज पहनना होगा। बालों में केवल सामान्य रबर बैंड की अनुमति होगी। कोई भी अभ्यर्थी बड़ा बटन, मेटल बटन, ब्रोच, फूल, जेवर, अंगूठी, चूड़ी, ब्रेसलेट आदि पहनकर परीक्षा केंद्र नहीं आ सकता। नकल करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी सजा |
चित्तौड़गढ़ में 14 सितंबर को कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 3644 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रवेश सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक ही दिया जाएगा। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जिसमें प्रवेश दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक किया जाएगा।
हर केंद्र पर प्रभारी होंगे DSP और इंस्पेक्टर
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पुठोली गवर्नमेंट स्कूल, बिरला शिक्षा केंद्र, किला रोड स्थित पुरुषार्थी, मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज, विद्या निकेतन स्कूल गांधीनगर, प्रतापनगर स्कूल, महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सिटी गर्ल्स स्कूल और महात्मा गांधी स्टेशन गर्ल्स चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा और निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर प्रभारी अधिकारी डीएसपी और इंस्पेक्टर को नियुक्त किया गया है।
हर परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों को चैकिंग और दस्तावेज जांच के लिए एक सब इंस्पेक्टर/ASI के साथ 6 कॉन्स्टेबल, महिला कॉन्स्टेबल को नियुक्त किया गया है। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से ज्यादा हैं, वहां एक ASI, 6 कॉन्स्टेबल/महिला कॉन्स्टेबल और 500 से कम वाले केंद्र पर एक ASI, 3 कॉन्स्टेबल/महिला कॉन्स्टेबल को लगाया गया है। हर 04 परीक्षा केंद्रों के बीच एक DSP के नेतृत्व में मोबाइल पार्टी लगाई गई हैं। एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला के नेतृत्व तहसीलदार चित्तौड़गढ़ व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का एक सतर्कता दल बनाया गया है, जो सभी गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे।
350 पुलिस कर्मियों की रहेगी तैनाती, निगरानी में होगी परीक्षा
उन्होंने बताया कि परीक्षा पेपर के स्ट्रॉन्ग रूम पर DSP और इंस्पेक्टर को लगाया गया है। परीक्षा आयोजित करवाने वाली एजेंसी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षक नियोजित किए गए हैं। परीक्षार्थियों के बायोमैट्रिक मिलान करके परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाया गया है। परीक्षा की ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी को डयूटी के दौरान मोबाइल की अनुमति नही दी गई हैं। स्टोरेज और स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय से की जा रही हैं। कुल मिलाकर परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 350 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्रों को स्टोरेज से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के दौरान सुरक्षा के लिए एसआई और आर्म्स गार्ड साथ रहेंगे। यातायात को नियंत्रित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पूरी परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
मेहंदी या रंग हाथों में ना हो लगा, वर्ना एग्जाम से रह सकते है वंचित
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बायोमेट्रिक जांच की जाएगी जिसमें चेहरे की पहचान, अंगूठे के निशान और तलाशी ली जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी की पहचान बायोमेट्रिक सिस्टम से नहीं हो पाती है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को दोनों हाथों के अंगूठे साफ रखने होंगे, उन पर मेहंदी, रंग या स्याही नहीं लगी होनी चाहिए।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपका कर लाना होगा। इसके साथ ही, पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है। परीक्षा में केवल नीली या काली स्याही वाले पारदर्शी बॉल पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा।
ड्रेस कोड भी किया निर्धारित, कई सामानों में है मनाही
अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। पुरुष अभ्यर्थी पेंट, पायजामा, आधी आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। महिला अभ्यर्थियों को सलवार-सूट, साड़ी, आस्तीन वाला कुर्ता-ब्लाउज पहनना होगा। बालों में केवल सामान्य रबर बैंड की अनुमति होगी। कोई भी अभ्यर्थी बड़ा बटन, मेटल बटन, ब्रोच, फूल, जेवर, अंगूठी, चूड़ी, ब्रेसलेट आदि पहनकर परीक्षा केंद्र नहीं आ सकता।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, बैग, पर्स, व्हाइटनर, ज्योमेट्री बॉक्स, किताबें या कोई भी पाठ्य सामग्री लाना सख्त मना है। सिर्फ नीली या काली स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन ही अनुमति प्राप्त वस्तु होगी।
नकल करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी सजा
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों की रोकथाम से जुड़ी चेतावनी स्पष्ट रूप से चस्पा की जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी नकल या अन्य अनुचित साधनों का उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और 10 साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थियों को आगे की दो परीक्षाओं से भी वंचित कर दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ परीक्षा दें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं।