|
|
नीमच में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा… जीरन थाना क्षेत्र के हर्कियाखाल डैम के पास दो कारों की आमने–सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं… और उनमें सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक टवेरा कार में सवार 11 लोग राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के मानपुरा गांव के रहने वाले थे… सभी अपने कुलदेवी और मां भादवा माता के दर्शन कर रात में लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हर्कियाखाल डैम के पास बने मोड़ पर पहुंची… तभी सामने से आ रही नई टाटा पंच कार—जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी—से जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े… घायलों को बाहर निकाला… और पुलिस व एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है… और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। |
नीमच में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा… जीरन थाना क्षेत्र के हर्कियाखाल डैम के पास दो कारों की आमने–सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं… और उनमें सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक टवेरा कार में सवार 11 लोग राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के मानपुरा गांव के रहने वाले थे… सभी अपने कुलदेवी और मां भादवा माता के दर्शन कर रात में लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हर्कियाखाल डैम के पास बने मोड़ पर पहुंची… तभी सामने से आ रही नई टाटा पंच कार—जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी—से जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े… घायलों को बाहर निकाला… और पुलिस व एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है… और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।