|
|
28 अगस्त को देवगढ़ थाना पुलिस ने पुंगा तालाब पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोका था। तलाशी के दौरान मनोज थोरी के पास से 13 किलो 812 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
पूछताछ में मनोज ने बताया कि डोडाचूरा उसे पांच ईमली हाट सालमगढ़ निवासी रायचंद उर्फ रामचंद्र थोरी ने दिया था। इस सूचना पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।