• संपादकीय : -उम्मीद: बचत बढ़ेगी, खर्च होगा कम

       - नीमच
    संपादकीय
    आलेख   - नीमच[06-09-2025]
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश की जनता से जो वादा किया था, वह अब साकार होने वाला है। जिसकी बनिस्बत इस बार दीपावली और अन्य त्योहारों पर ‘दोहरा तोहफा’ मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने ‘सुधारों के उपहार’ को स्वीकृति दे दी है। अब 22 सितंबर के बाद से आम आदमी, महिलाएं, पुरुष, युवा और औसत घर लाभान्वित होंगे। खास बात यह कि इस तारीख से ‘शारदीय नवरात्र’ भी आरंभ हो रहे हैं। जिसके साथ ही सभी लोगों का मासिक खर्च कम होगा, तो बचत बढ़ेगी। वह बचत बाजार और औसत खपत में खर्च होगी। उम्मीद की जा रही है कि इससे एफएमसीजी (तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुएं), खुदरा और ऑटोमोबाइल आदि कई क्षेत्रों में घटे दामों पर उपभोक्ता-मांग में बढ़ोतरी होगी। विनिर्माण से लेकर सेवा क्षेत्रों में वृद्धि होगी। मांग और खरीद बढ़ेगी, तो उत्पादन भी बढ़ेगा।जिसके फलस्वरूप देश की अर्थव्यवस्था ही फलेगी-फूलेगी। रोटी, कपड़ा और घर के रोजमर्रा के सामान पर कर (जीएसटी) 12 फीसदी से घटकर 5 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान पर कर 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा, तो यकीनन आम आदमी राहत महसूस करेगा। यदि प्रधानमंत्री रोजगार के मोर्चे पर भी स्पष्ट योजनाओं की घोषणा कर दें, तो महंगाई नियंत्रण में होगी, साथ ही यह देश और भी संपन्न होगा। यदि देश संपन्न होगा और प्रति व्यक्तिखर्च करने की क्षमता बढ़ेगी, तो अर्थव्यवस्था भी व्यापक होगी और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। गौरतलब है कि जर्मनी और भारत की अर्थव्यवस्था के बीच बहुत कम फासला शेष है, लिहाजा भारत का तीसरी ‘आर्थिक महाशक्ति’ बनना तय है। जीएसटी 2.0 सुधारों के तौर पर आठ लंबे सालों के बाद ‘ऐतिहासिक बदलाव’ है। उसकी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है, नतीजतन करोड़ों व्यापारी और खुदरा-व्यवसायी लाभान्वित होंगे। अब कारोबारियों को टैक्स से जुड़े नियमों और कानूनों पर कम खर्च करना पड़ेगा। वे ग्राहक और नवाचार पर अधिक फोकस कर सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि देश में कर घटाने से 2 लाख करोड़ रुपए तक की खपत बढ़ सकती है। इसका फायदा छोटे उद्यमों को ज्यादा होगा। आम आदमी और ग्राहकों को मिलने वाले उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। हालांकि कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसी विपक्ष-शासित राज्यों की सरकारों ने करीब 48,000 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का मुद्दा उठाया है, लिहाजा केंद्र सरकार से मांग की है कि 5 साल तक मुआवजा दिया जाए और वित्तीय सुरक्षा की गारंटी दी जाए। इसमें राजनीति भी हो सकती है। बहरहाल इस मुद्दे पर पर्याप्त विमर्श हुआ होगा..! हालांकि उपकरणों पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। बीमा की दरें अब बहुत कम हो जाएंगी। देश में अभी 57 करोड़ से अधिक लोगों के पास स्वास्थ्य और करीब 31 करोड़ के पास जीवन बीमा है। कृषि, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सस्ते हो जाएंगे। हालांकि 40 फीसदी का एक और स्लैब रखा गया है, जो सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक्स, पान मसाला, तंबाकू, गुटखा आदि विलासिता की वस्तुओं के लिए होगा। इस वर्ग में 350 सीसी से अधिक क्षमता वाली बाइक और निजी विमान भी शामिल हैं। जीएसटी 2.0 से हाथों में सीधे पैसे आएंगे, नतीजतन भारत वैश्विक निर्यात का मजबूत केंद्र बनेगा। हालांकि यह भी सच्चाई है कि आर्थिक के क्षेत्र में भारत को अभी अमेरिका व चीन जैसे देशों की तुलना में लंबी दूरी तय करनी है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कैंसर समेत 33 जीवन-रक्षक दवाओं पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। अन्य सभी दवाओं पर अब जीएसटी 12 फीसदी से घटकर 5 फीसदी हो जाएगा। शिक्षण सामग्रियों में नक्शे, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, पेस्टल, कॉपी, नोटबुक और इरेजर आदि 12 फीसदी और 5 फीसदी से घटाकर ‘शून्य जीएसटी’ वाले वर्ग में डाल दिए गए हैं। इनके अलावा, हेयर ऑयल, शैंपू, टॉयलेट सोप बार, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम, जिम, सैलून, योग केंद्र आदि पर जीएसटी 18 फीसदी से 5 फीसदी कर दिया गया है। बटर, घी, चीज और डेयरी स्प्रेड्स, प्री-पैक नमकीन, भुजिया, मिक्सचर, बर्तन, बच्चों के नैपकिन, क्लिनिकल डायपर, सिलाई मशीन और उसके पुर्जे, हैंडीक्राफ्ट आदि पर जीएसटी 12 फीसदी से 5 फीसदी किया गया है। अल्ट्रा हाई टेंपरेचर दूध, छेना, पनीर, रोटी और खाखरा, परांठा, ब्रेड समेत सभी भारतीय रोटी पर जीएसटी अब 5 फीसदी के बजाय शून्य लगेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा 18 फीसदी से घटाकर शून्य किया गया है। जिसका फायदा आम एवं मध्यम वर्ग को मिलेगा।



  • संपादकीय : -उम्मीद: बचत बढ़ेगी, खर्च होगा कम

       - नीमच
    संपादकीय
    आलेख   - नीमच[06-09-2025]

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश की जनता से जो वादा किया था, वह अब साकार होने वाला है। जिसकी बनिस्बत इस बार दीपावली और अन्य त्योहारों पर ‘दोहरा तोहफा’ मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने ‘सुधारों के उपहार’ को स्वीकृति दे दी है। अब 22 सितंबर के बाद से आम आदमी, महिलाएं, पुरुष, युवा और औसत घर लाभान्वित होंगे। खास बात यह कि इस तारीख से ‘शारदीय नवरात्र’ भी आरंभ हो रहे हैं। जिसके साथ ही सभी लोगों का मासिक खर्च कम होगा, तो बचत बढ़ेगी। वह बचत बाजार और औसत खपत में खर्च होगी। उम्मीद की जा रही है कि इससे एफएमसीजी (तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुएं), खुदरा और ऑटोमोबाइल आदि कई क्षेत्रों में घटे दामों पर उपभोक्ता-मांग में बढ़ोतरी होगी। विनिर्माण से लेकर सेवा क्षेत्रों में वृद्धि होगी। मांग और खरीद बढ़ेगी, तो उत्पादन भी बढ़ेगा।जिसके फलस्वरूप देश की अर्थव्यवस्था ही फलेगी-फूलेगी। रोटी, कपड़ा और घर के रोजमर्रा के सामान पर कर (जीएसटी) 12 फीसदी से घटकर 5 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान पर कर 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा, तो यकीनन आम आदमी राहत महसूस करेगा। यदि प्रधानमंत्री रोजगार के मोर्चे पर भी स्पष्ट योजनाओं की घोषणा कर दें, तो महंगाई नियंत्रण में होगी, साथ ही यह देश और भी संपन्न होगा। यदि देश संपन्न होगा और प्रति व्यक्तिखर्च करने की क्षमता बढ़ेगी, तो अर्थव्यवस्था भी व्यापक होगी और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। गौरतलब है कि जर्मनी और भारत की अर्थव्यवस्था के बीच बहुत कम फासला शेष है, लिहाजा भारत का तीसरी ‘आर्थिक महाशक्ति’ बनना तय है। जीएसटी 2.0 सुधारों के तौर पर आठ लंबे सालों के बाद ‘ऐतिहासिक बदलाव’ है। उसकी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है, नतीजतन करोड़ों व्यापारी और खुदरा-व्यवसायी लाभान्वित होंगे। अब कारोबारियों को टैक्स से जुड़े नियमों और कानूनों पर कम खर्च करना पड़ेगा। वे ग्राहक और नवाचार पर अधिक फोकस कर सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि देश में कर घटाने से 2 लाख करोड़ रुपए तक की खपत बढ़ सकती है। इसका फायदा छोटे उद्यमों को ज्यादा होगा। आम आदमी और ग्राहकों को मिलने वाले उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। हालांकि कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसी विपक्ष-शासित राज्यों की सरकारों ने करीब 48,000 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का मुद्दा उठाया है, लिहाजा केंद्र सरकार से मांग की है कि 5 साल तक मुआवजा दिया जाए और वित्तीय सुरक्षा की गारंटी दी जाए। इसमें राजनीति भी हो सकती है। बहरहाल इस मुद्दे पर पर्याप्त विमर्श हुआ होगा..! हालांकि उपकरणों पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। बीमा की दरें अब बहुत कम हो जाएंगी। देश में अभी 57 करोड़ से अधिक लोगों के पास स्वास्थ्य और करीब 31 करोड़ के पास जीवन बीमा है। कृषि, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सस्ते हो जाएंगे। हालांकि 40 फीसदी का एक और स्लैब रखा गया है, जो सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक्स, पान मसाला, तंबाकू, गुटखा आदि विलासिता की वस्तुओं के लिए होगा। इस वर्ग में 350 सीसी से अधिक क्षमता वाली बाइक और निजी विमान भी शामिल हैं। जीएसटी 2.0 से हाथों में सीधे पैसे आएंगे, नतीजतन भारत वैश्विक निर्यात का मजबूत केंद्र बनेगा। हालांकि यह भी सच्चाई है कि आर्थिक के क्षेत्र में भारत को अभी अमेरिका व चीन जैसे देशों की तुलना में लंबी दूरी तय करनी है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कैंसर समेत 33 जीवन-रक्षक दवाओं पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। अन्य सभी दवाओं पर अब जीएसटी 12 फीसदी से घटकर 5 फीसदी हो जाएगा। शिक्षण सामग्रियों में नक्शे, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, पेस्टल, कॉपी, नोटबुक और इरेजर आदि 12 फीसदी और 5 फीसदी से घटाकर ‘शून्य जीएसटी’ वाले वर्ग में डाल दिए गए हैं। इनके अलावा, हेयर ऑयल, शैंपू, टॉयलेट सोप बार, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम, जिम, सैलून, योग केंद्र आदि पर जीएसटी 18 फीसदी से 5 फीसदी कर दिया गया है। बटर, घी, चीज और डेयरी स्प्रेड्स, प्री-पैक नमकीन, भुजिया, मिक्सचर, बर्तन, बच्चों के नैपकिन, क्लिनिकल डायपर, सिलाई मशीन और उसके पुर्जे, हैंडीक्राफ्ट आदि पर जीएसटी 12 फीसदी से 5 फीसदी किया गया है। अल्ट्रा हाई टेंपरेचर दूध, छेना, पनीर, रोटी और खाखरा, परांठा, ब्रेड समेत सभी भारतीय रोटी पर जीएसटी अब 5 फीसदी के बजाय शून्य लगेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा 18 फीसदी से घटाकर शून्य किया गया है। जिसका फायदा आम एवं मध्यम वर्ग को मिलेगा।

  • गणित:  जीवन और विकास का आधार

    गणित:
    आलेख   - नीमच[22-09-2025]
  • गणित:  जीवन और विकास का आधार

     जीवन और विकास का आधार
    आलेख   - नीमच[22-09-2025]
  • संपादकीय: झूठ की कलई और रिश्तों की नई शुरुआत

    संपादकीय:
    आलेख   - नीमच[19-09-2025]
  • संपादकीय: झूठ की कलई और रिश्तों की नई शुरुआत

     झूठ की कलई और रिश्तों की नई शुरुआत
    आलेख   - नीमच[19-09-2025]
  • संपादकीय: - नशे का जाल : कब रुकेगी तस्करी?

    संपादकीय:
    आलेख   - नीमच[18-09-2025]
  • संपादकीय: - नशे का जाल : कब रुकेगी तस्करी?

    - नशे का जाल : कब रुकेगी तस्करी?
    आलेख   - नीमच[18-09-2025]
  • विश्व ओजोन दिवस: धरती के भविष्य की जिम्मेदारी

    विश्व ओजोन दिवस:
    आलेख   - नीमच[16-09-2025]
  • विश्व ओजोन दिवस: धरती के भविष्य की जिम्मेदारी

    धरती के भविष्य की जिम्मेदारी
    आलेख   - नीमच[16-09-2025]
  • संपादकीय: - स्वास्थ्य संकट: उठो, जागो नीमच..!

    संपादकीय:
    आलेख   - नीमच[15-09-2025]
  • संपादकीय: - स्वास्थ्य संकट: उठो, जागो नीमच..!

    - स्वास्थ्य संकट: उठो, जागो नीमच..!
    आलेख   - नीमच[15-09-2025]
  • संपादकीय: -उम्मीद: बचत बढ़ेगी, खर्च होगा कम

    संपादकीय:
    आलेख   - नीमच[06-09-2025]
  • संपादकीय: -उम्मीद: बचत बढ़ेगी, खर्च होगा कम

    -उम्मीद: बचत बढ़ेगी, खर्च होगा कम
    आलेख   - नीमच[06-09-2025]
  • संपादकीय: - गाजर घास: सामुदायिक प्रयास की जरूरत

    संपादकीय:
    आलेख   - नीमच[18-08-2025]
  • संपादकीय: - गाजर घास: सामुदायिक प्रयास की जरूरत

    - गाजर घास: सामुदायिक प्रयास की जरूरत
    आलेख   - नीमच[18-08-2025]
  • संपादकीय: अधूरी आजादी और हमारी जिम्मेदारी

    संपादकीय:
    आलेख   - नीमच[15-08-2025]
  • संपादकीय: अधूरी आजादी और हमारी जिम्मेदारी

     अधूरी आजादी और हमारी जिम्मेदारी
    आलेख   - नीमच[15-08-2025]
  • संपादकीय: फेक नैरेटिव का पर्दाफाश

    संपादकीय:
    आलेख   - नीमच[07-08-2025]
  • संपादकीय: फेक नैरेटिव का पर्दाफाश

     फेक नैरेटिव का पर्दाफाश
    आलेख   - नीमच[07-08-2025]
  • आलेख: खेत पर काम करते समय करंट लगने से युवकी की मौत

    आलेख:
    आलेख   - नीमच[06-08-2025]
  • आलेख: खेत पर काम करते समय करंट लगने से युवकी की मौत

    खेत पर काम करते समय करंट लगने से युवकी की मौत
    आलेख   - नीमच[06-08-2025]