|
|
हर साल 15 अगस्त को जब तिरंगा आसमान में लहराता है, तब हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन करोड़ों सपनों की जीत है जो भारत को आज़ाद देखने के लिए जिए और मर मिटे। आज़ादी की यह कहानी बहुत बड़ी और गहरी है, जिसमें हर वर्ग, हर कोने और हर सोच के लोगों ने अपनी भूमिका निभाई। आज़ादी के पीछे था एक लंबा संघर्ष, अनगिनत बलिदान, और सबसे बड़ी बात-देश के हर कोने से उठी एकजुट आवाज़। इस संघर्ष में न कोई बड़ा था, न छोटा। न कोई खास था, न आम। हर किसी ने अपनी-अपनी तरह से आज़ादी की लड़ाई में योगदान दिया। भारत के हर गांव, हर गली, हर मोहल्ले में कोई न कोई ऐसा था जिसने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। किसी ने विरोध में स्कूल छोड़ा, किसी ने जेल की सलाखें झेलीं, तो किसी ने जान की बाज़ी लगा दी। वो बुज़ुर्ग जिन्होंने अपने अनुभव से आंदोलन को दिशा दी। वो नौजवान जिन्होंने बम और किताब दोनों को हथियार बनाया। वो महिलाएं जिन्होंने पर्दा तोड़कर मोर्चा संभाला और वो बच्चे, जिन्होंने नारों में जान डाल दी। आज़ादी की यह कहानी सिर्फ नेताओं की नहीं थी, यह हर भारतीय की थी। आज हम बड़े नामों को याद करते हैं और उन्हें करना भी चाहिए। लेकिन सच्चाई ये है कि लाखों ऐसे लोग थे जो बिना नाम के ही देश पर न्यौछावर हो गए। ना कोई मैडल मिला, न अखबार में तस्वीर छपी, लेकिन उनकी कुर्बानी उतनी ही बड़ी थी। सच पूछिये तो आज़ादी केवल एक तिथि नहीं, एक निरंतर संघर्ष है। यह सिर्फ़ झंडा फहराने का अधिकार नहीं,बल्कि हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान देने की जिम्मेदारी है। जब तक यह जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, हमारी स्वतंत्रता अधूरी है। 15 अगस्त 1947 को हमने विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ दिया था। तिरंगे की फहराती लहरों में वह रोमांच था, जो सदियों की गुलामी और अत्याचार के बाद जन्मा था। हर चेहरे पर एक ही उम्मीद थी कि अब अपना देश अपनी मर्ज़ी से चलेगा, अब हर नागरिक को बराबरी का हक़ मिलेगा, अब हम अपने भविष्य के निर्माता होंगे। लेकिन आज़ादी के 78 साल बाद यह सवाल कचोटता है कि, क्या वह सपना पूरा हुआ? आज हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, विज्ञान और तकनीक में नए मुकाम हासिल हो रहे हैं। मेट्रो ट्रेन, डिजिटल पेमेंट, सैटेलाइट मिशन और वैश्विक मंच पर बढ़ता प्रभाव हमें गर्व से भर देता है। लेकिन इस चमक के पीछे एक सच छुपा है, कि हमारी आज़ादी अब भी अधूरी है। यह अधूरापन केवल गरीबी या बेरोज़गारी का नहीं, बल्कि सोच, व्यवस्था और व्यवहार में गहरे बैठी असमानताओं का है। आज देश में लोकतंत्र का मतलब अक्सर सिर्फ़ चुनाव रह गया है। हर पाँच साल में वोट डालने को ही हम अपनी भागीदारी मान लेते हैं, लेकिन उसके बाद नेता और जनता के बीच एक अदृश्य दूरी बन जाती है। जनता शिकायत करती है, सरकार सफ़ाई देती है, और इसी बहाने असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। आज़ादी का असली मतलब यह है कि सत्ता का केंद्र नागरिक हो, और उसकी आवाज़ सिर्फ़ चुनावी भाषणों में नहीं, नीतियों और फैसलों में भी सुनी जाए। हम तकनीक के युग में जी रहे हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने बोलने की आज़ादी को अभूतपूर्व विस्तार दिया है। लेकिन इसी आज़ादी का दुरुपयोग भी बढ़ा है। झूठी खबरें, नफ़रत फैलाने वाले संदेश और डिजिटल विभाजन ने समाज में नई खाइयाँ बना दी हैं। आज़ादी तभी सार्थक है जब अभिव्यक्ति जिम्मेदारी के साथ हो, और डिजिटल स्पेस का इस्तेमाल जागरूकता और प्रगति के लिए किया जाए, न कि भड़काने और बांटने के लिए। सामाजिक स्तर पर भी चुनौतियाँ कम नहीं हैं। जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव आज भी हमारे समाज में गहराई से मौजूद है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा में बराबरी का अधिकार कागजों पर है, लेकिन हकीकत में वे आज भी असमान अवसरों और हिंसा का सामना करती हैं। यह विडंबना है कि एक ओर हम मंगल पर पहुँचने की तैयारी कर रहे हैं, और दूसरी ओर लड़कियों की शिक्षा को बोझ समझने वाले विचार अब भी जिंदा हैं। शिक्षा आज़ादी की असली नींव है। लेकिन हमारे यहां शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में भारी असमानता है। महानगरों के निजी स्कूल और ग्रामीण इलाकों के जर्जर सरकारी स्कूल एक ही देश के हिस्से हैं, लेकिन दोनों की दुनिया अलग है। बिना मजबूत और समान शिक्षा व्यवस्था के हम एक जागरूक और सक्षम नागरिक समाज नहीं बना सकते, और बिना ऐसे समाज के लोकतंत्र भी मजबूत नहीं हो सकता। आज के भारत को ऐसी स्वतंत्रता चाहिए जिसमें हर बच्चा बिना डर और भेदभाव के स्कूल जाए, हर युवा को अपनी मेहनत के दम पर अवसर मिले, हर महिला सुरक्षित महसूस करे, हर बुज़ुर्ग को सम्मान और देखभाल मिले, और हर नागरिक अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सके। यही वह भारत होगा जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया था। राजनीतिक आज़ादी हमारी यात्रा की शुरुआत थी, लेकिन मंज़िल अभी बाकी है। जब तक हम असमानता, भेदभाव, गरीबी, और अज्ञानता को खत्म नहीं करेंगे, तब तक हमारी स्वतंत्रता का आलाप अधूरा ही रहेगा। इस अधूरेपन को पूरा करना हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि आने वाले भारत की पहचान हमारे आज के फैसलों से तय होगी। |
हर साल 15 अगस्त को जब तिरंगा आसमान में लहराता है, तब हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन करोड़ों सपनों की जीत है जो भारत को आज़ाद देखने के लिए जिए और मर मिटे। आज़ादी की यह कहानी बहुत बड़ी और गहरी है, जिसमें हर वर्ग, हर कोने और हर सोच के लोगों ने अपनी भूमिका निभाई। आज़ादी के पीछे था एक लंबा संघर्ष, अनगिनत बलिदान, और सबसे बड़ी बात-देश के हर कोने से उठी एकजुट आवाज़। इस संघर्ष में न कोई बड़ा था, न छोटा। न कोई खास था, न आम। हर किसी ने अपनी-अपनी तरह से आज़ादी की लड़ाई में योगदान दिया। भारत के हर गांव, हर गली, हर मोहल्ले में कोई न कोई ऐसा था जिसने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। किसी ने विरोध में स्कूल छोड़ा, किसी ने जेल की सलाखें झेलीं, तो किसी ने जान की बाज़ी लगा दी। वो बुज़ुर्ग जिन्होंने अपने अनुभव से आंदोलन को दिशा दी। वो नौजवान जिन्होंने बम और किताब दोनों को हथियार बनाया। वो महिलाएं जिन्होंने पर्दा तोड़कर मोर्चा संभाला और वो बच्चे, जिन्होंने नारों में जान डाल दी। आज़ादी की यह कहानी सिर्फ नेताओं की नहीं थी, यह हर भारतीय की थी। आज हम बड़े नामों को याद करते हैं और उन्हें करना भी चाहिए। लेकिन सच्चाई ये है कि लाखों ऐसे लोग थे जो बिना नाम के ही देश पर न्यौछावर हो गए। ना कोई मैडल मिला, न अखबार में तस्वीर छपी, लेकिन उनकी कुर्बानी उतनी ही बड़ी थी।
सच पूछिये तो आज़ादी केवल एक तिथि नहीं, एक निरंतर संघर्ष है। यह सिर्फ़ झंडा फहराने का अधिकार नहीं,बल्कि हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान देने की जिम्मेदारी है। जब तक यह जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, हमारी स्वतंत्रता अधूरी है। 15 अगस्त 1947 को हमने विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ दिया था। तिरंगे की फहराती लहरों में वह रोमांच था, जो सदियों की गुलामी और अत्याचार के बाद जन्मा था। हर चेहरे पर एक ही उम्मीद थी कि अब अपना देश अपनी मर्ज़ी से चलेगा, अब हर नागरिक को बराबरी का हक़ मिलेगा, अब हम अपने भविष्य के निर्माता होंगे। लेकिन आज़ादी के 78 साल बाद यह सवाल कचोटता है कि, क्या वह सपना पूरा हुआ? आज हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, विज्ञान और तकनीक में नए मुकाम हासिल हो रहे हैं। मेट्रो ट्रेन, डिजिटल पेमेंट, सैटेलाइट मिशन और वैश्विक मंच पर बढ़ता प्रभाव हमें गर्व से भर देता है। लेकिन इस चमक के पीछे एक सच छुपा है, कि हमारी आज़ादी अब भी अधूरी है। यह अधूरापन केवल गरीबी या बेरोज़गारी का नहीं, बल्कि सोच, व्यवस्था और व्यवहार में गहरे बैठी असमानताओं का है।
आज देश में लोकतंत्र का मतलब अक्सर सिर्फ़ चुनाव रह गया है। हर पाँच साल में वोट डालने को ही हम अपनी भागीदारी मान लेते हैं, लेकिन उसके बाद नेता और जनता के बीच एक अदृश्य दूरी बन जाती है। जनता शिकायत करती है, सरकार सफ़ाई देती है, और इसी बहाने असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। आज़ादी का असली मतलब यह है कि सत्ता का केंद्र नागरिक हो, और उसकी आवाज़ सिर्फ़ चुनावी भाषणों में नहीं, नीतियों और फैसलों में भी सुनी जाए। हम तकनीक के युग में जी रहे हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने बोलने की आज़ादी को अभूतपूर्व विस्तार दिया है। लेकिन इसी आज़ादी का दुरुपयोग भी बढ़ा है। झूठी खबरें, नफ़रत फैलाने वाले संदेश और डिजिटल विभाजन ने समाज में नई खाइयाँ बना दी हैं। आज़ादी तभी सार्थक है जब अभिव्यक्ति जिम्मेदारी के साथ हो, और डिजिटल स्पेस का इस्तेमाल जागरूकता और प्रगति के लिए किया जाए, न कि भड़काने और बांटने के लिए।
सामाजिक स्तर पर भी चुनौतियाँ कम नहीं हैं। जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव आज भी हमारे समाज में गहराई से मौजूद है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा में बराबरी का अधिकार कागजों पर है, लेकिन हकीकत में वे आज भी असमान अवसरों और हिंसा का सामना करती हैं। यह विडंबना है कि एक ओर हम मंगल पर पहुँचने की तैयारी कर रहे हैं, और दूसरी ओर लड़कियों की शिक्षा को बोझ समझने वाले विचार अब भी जिंदा हैं। शिक्षा आज़ादी की असली नींव है। लेकिन हमारे यहां शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में भारी असमानता है। महानगरों के निजी स्कूल और ग्रामीण इलाकों के जर्जर सरकारी स्कूल एक ही देश के हिस्से हैं, लेकिन दोनों की दुनिया अलग है। बिना मजबूत और समान शिक्षा व्यवस्था के हम एक जागरूक और सक्षम नागरिक समाज नहीं बना सकते, और बिना ऐसे समाज के लोकतंत्र भी मजबूत नहीं हो सकता।
आज के भारत को ऐसी स्वतंत्रता चाहिए जिसमें हर बच्चा बिना डर और भेदभाव के स्कूल जाए, हर युवा को अपनी मेहनत के दम पर अवसर मिले, हर महिला सुरक्षित महसूस करे, हर बुज़ुर्ग को सम्मान और देखभाल मिले, और हर नागरिक अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सके। यही वह भारत होगा जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया था। राजनीतिक आज़ादी हमारी यात्रा की शुरुआत थी, लेकिन मंज़िल अभी बाकी है। जब तक हम असमानता, भेदभाव, गरीबी, और अज्ञानता को खत्म नहीं करेंगे, तब तक हमारी स्वतंत्रता का आलाप अधूरा ही रहेगा। इस अधूरेपन को पूरा करना हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि आने वाले भारत की पहचान हमारे आज के फैसलों से तय होगी।