|
|
यह पैदल यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड से परिभ्रमण करती हुई चैनपुरा चौराहा,राजीव कॉलोनी होते हुए घसुंडी जागीर की ओर उज्जैन के लिए कूच किया। कनघट्टी, वही पार्श्वनाथ ,मंदसौर, दलौदा,जावरा, नागदा जंक्शन,रुई से परिभ्रमण करते हुए 250 किलोमीटर दूरी तय कर पैदल चलकर उज्जैन श्री महाकाल पहुंचेंगी।जहां श्री महाकाल को पवित्र जल चढ़ाकर जलाभिषेक कर पैदल यात्रा का समापन करेंगे। |
चीताखेड़ा। काल भैरव मंदिर समिति चीताखेड़ा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के अवसर पर बुधवार को प्रातः 6 बजे चीता खेड़ा के बजरंग मंदिर से उज्जैन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन के लिए 5 दिवसीय चौथी पैदल यात्रा ने प्रस्थान किया।
यह पैदल यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड से परिभ्रमण करती हुई चैनपुरा चौराहा,राजीव कॉलोनी होते हुए घसुंडी जागीर की ओर उज्जैन के लिए कूच किया। कनघट्टी, वही पार्श्वनाथ ,मंदसौर, दलौदा,जावरा, नागदा जंक्शन,रुई से परिभ्रमण करते हुए 250 किलोमीटर दूरी तय कर पैदल चलकर उज्जैन श्री महाकाल पहुंचेंगी।जहां श्री महाकाल को पवित्र जल चढ़ाकर जलाभिषेक कर पैदल यात्रा का समापन करेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल संगठन के पदाधिकारी महेंद्र माली ने बताया है कि काल भैरव मंदिर समिति के तत्वावधान में चौथी बार पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है।यात्रा का चीता खेड़ा गांव के गणमान्य जनों ने दुपट्टा ओढ़ाकर फूल-मालाओं से आत्मिक स्वागत किया गया। पांचवें दिन यात्रा उज्जैन महाकाल पहुंचेंगी। जहां श्री महाकाल को पवित्र जल से अभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली एवं भरपूर बारिश की कामना कर पैदल कांवड़ यात्रा का समापन करेंगे।