|
|
नीमच, निप्र। हिंदू धर्म में हरियाली तीज का त्योहार अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व 27 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा। योग्य वर के लिए भी रखते हैं व्रत पंडित रामेश्वर नागदा, रेवली देवली के अनुसार, यह भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का दिन है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत करती हैं, वहीं कन्याएं मनचाहा योग्य वर की प्राप्ति के लिए उपवास रखती हैं। इसके अलावा हरियाली तीज के दिन हरे रंग का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन हरे वस्त्र पहनने, हरी चूड़ियां धारण करने और हरी वस्तुएं दान करने से जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और शुभता बनी रहती है। इस कारण आज रखा जाएगा व्रत
हरियाली तीज व्रत का पारण आप 27 जुलाई 2025 को सूर्यास्त के बाद किया जा सकेगा। इसके अलावा 28 जुलाई को चतुर्थी तिथि पर भी कर सकते हैं। |
नीमच, निप्र। हिंदू धर्म में हरियाली तीज का त्योहार अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व 27 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा।
योग्य वर के लिए भी रखते हैं व्रत
पंडित रामेश्वर नागदा, रेवली देवली के अनुसार, यह भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का दिन है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत करती हैं, वहीं कन्याएं मनचाहा योग्य वर की प्राप्ति के लिए उपवास रखती हैं। इसके अलावा हरियाली तीज के दिन हरे रंग का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन हरे वस्त्र पहनने, हरी चूड़ियां धारण करने और हरी वस्तुएं दान करने से जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और शुभता बनी रहती है।
इस कारण आज रखा जाएगा व्रत
वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई की रात 10:41 बजे आरंभ होकर 27 जुलाई की रात 10:41 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस साल उदया तिथि के लिहाज से हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा।
हरियाली तीज 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 5 बजकर 08 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 23 मिनट से 28 जुलाई को 01 बजकर 07 मिनट तक
सायाह्न सन्ध्या शाम 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से 03 बजकर 48 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 16 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 01:11 मिनट तक
रवि योग: 04:23 पी एम से 28 जुलाई 06:14 ए एम तक
हरियाली तीज 2025 पारण का समय
हरियाली तीज व्रत का पारण आप 27 जुलाई 2025 को सूर्यास्त के बाद किया जा सकेगा। इसके अलावा 28 जुलाई को चतुर्थी तिथि पर भी कर सकते हैं।
हरियाली तीज पर बन रहे शुभ योग
इस साल हरियाली तीज पर शुक्र और गुरु मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे साथ मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। इसके साथ ही, चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जिससे मंगल और केतु के साथ युति करके महालक्ष्मी के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। वहीं, इस दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। इन शुभ संयोग में व्रत, जप, हवन और पूजा-पाठ करना अधिक फलदायी माना जाता है।