|
|
नीमच, निप्र। मॉर्निंग क्लब इन्दिरा नगर के तत्वावधान में गठित मां शीतला माता मंदिर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष 2025 से क्षेत्रवासियों के लिये एक नई परंपरा का शुभारंभ करते हुए शरद पूर्णिमा के एक दिन पूर्व रावण दहन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, न्यू इन्दिरा नगर, विस्तार, एस एल क्वार्टर, भगवानुपरा, त्रिमूर्ति नगर, गणपति नगर, सांईनाथ नगर, क्लासिक क्राउन कॉलोनी, शगुन रेसीडेंसी, ग्वालटोली, नई आबादी, बरूखेड़ा रोड़, बरूखेड़ा, कॉलेज रोड़, स्कीम नं.10, यादव मंडी आदि क्षेत्रों के रहवासियो के लिए एक नई परंपरा का शुभारंभ करते हुए समिति ने सर्वानुमति से निर्णय लिया। जिसके तहत शरद पूर्णिमा के एक दिन पूर्व 5 अक्टूबर रविवार की सांयकाल पुराना गेस गोदाम क्षेत्र मॉ शीतलामाताजी मंदिर खेल मैदान इन्दिरा नगर नीमच में 21 फीट उॅंचे रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। इसके लिये विशेष तैयारियां समिति द्वारा की जा रही है। आयोजन समिति मॉर्निंग क्लब ने इसके लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसमें कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी योग गुरु अशोकजी दलवी को दी गई है। इसके लिये सभी को मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था, पुरस्कार वितरण व्यवस्था, संचालन व्यवस्था, अतिथिगण, सफाई व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, मेला कहां लगेगा उसकी व्यवस्था आदि अन्य व्यवस्थाओं की अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। क्षेत्र में पहली बार हो रहे रावण दहन को लेकर उत्साह का माहौल व्याप्त है। |
नीमच, निप्र। मॉर्निंग क्लब इन्दिरा नगर के तत्वावधान में गठित मां शीतला माता मंदिर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष 2025 से क्षेत्रवासियों के लिये एक नई परंपरा का शुभारंभ करते हुए शरद पूर्णिमा के एक दिन पूर्व रावण दहन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।
सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, न्यू इन्दिरा नगर, विस्तार, एस एल क्वार्टर, भगवानुपरा, त्रिमूर्ति नगर, गणपति नगर, सांईनाथ नगर, क्लासिक क्राउन कॉलोनी, शगुन रेसीडेंसी, ग्वालटोली, नई आबादी, बरूखेड़ा रोड़, बरूखेड़ा, कॉलेज रोड़, स्कीम नं.10, यादव मंडी आदि क्षेत्रों के रहवासियो के लिए एक नई परंपरा का शुभारंभ करते हुए समिति ने सर्वानुमति से निर्णय लिया। जिसके तहत शरद पूर्णिमा के एक दिन पूर्व 5 अक्टूबर रविवार की सांयकाल पुराना गेस गोदाम क्षेत्र मॉ शीतलामाताजी मंदिर खेल मैदान इन्दिरा नगर नीमच में 21 फीट उॅंचे रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। इसके लिये विशेष तैयारियां समिति द्वारा की जा रही है। आयोजन समिति मॉर्निंग क्लब ने इसके लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसमें कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी योग गुरु अशोकजी दलवी को दी गई है। इसके लिये सभी को मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था, पुरस्कार वितरण व्यवस्था, संचालन व्यवस्था, अतिथिगण, सफाई व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, मेला कहां लगेगा उसकी व्यवस्था आदि अन्य व्यवस्थाओं की अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। क्षेत्र में पहली बार हो रहे रावण दहन को लेकर उत्साह का माहौल व्याप्त है।