|
|
शक्ति की भक्ति का महापर्व नौ दिवसीय शारदेय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को अंचल के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। इन दिनों हर तरफ देवी मां के जयकारे गूंज रहें हैं। माता जी के मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो जाती है जो देर शाम तक निरंतर जारी रहती हैं। माता के भक्तों मंदिरों में मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तों द्वारा निराहार एवं नंगे पैर रहकर मां के जयकारे लगाते हुए बारी बारी से दर्शन कर रहे हैं। |
शक्ति की भक्ति का महापर्व नौ दिवसीय शारदेय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को अंचल के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। इन दिनों हर तरफ देवी मां के जयकारे गूंज रहें हैं। माता जी के मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो जाती है जो देर शाम तक निरंतर जारी रहती हैं। माता के भक्तों मंदिरों में मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तों द्वारा निराहार एवं नंगे पैर रहकर मां के जयकारे लगाते हुए बारी बारी से दर्शन कर रहे हैं।
रामपुरा का दिव्य अलौकिक स्थल महामाया चामुंडा माता माता जी के अलौकिक दरबार में हर कोई अपनी आस्था के अनुसार शक्ति स्वरूपा की आराधना में भक्त लीन हैं। चामुंडा देवी मंदिर में सातवें दिन रविवार को माता रानी के दिव्य दर्शन भारतीय महा प्रसादी के लिए भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी नवरात्रि के चलते मां के भक्तों ने नवरात्रि के 9 दिन मंदिर पर जन सहयोग से प्रतिदिन महा आरती एवं महा प्रसादी का दौर चला रखा है। देवी मंदिर में सुबह शाम अलौकिक दर्शन के लिए
भक्ति भाव के साथ दर्शनार्थी पहुंच दर्शन वंदन कर रहे हैं। इन दिनों कोई नंगे पांव रहकर तो कोई उपवास तो कोई निराहार रहकर सब अपने अपने कठोर तप करके मां जगदम्बा को प्रसन्न कर अपनी मुरादे पूरी करने की का भरसक प्रयास कर रहे हैं। मंदिर पर प्रतिदिन सप्तशती का पाठ किया जा रहा है एवं कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा