|
|
शारदीय नवरात्र सोमवार अश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होंगे। 16 दिन के श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद के बाद नवरात्र की शुरुआत सोमवार से होने से माता दुर्गा पालकी में सवार होकर आएंगी। ऐसा होने से पूरे नवरात्र शुभ संयोग बनेंगे और खरीदारी तथा नए काम करना काफी शुभ रहेगा। नवरात्र के चलते रविवार को तैयारियों जोरों पर रही। मंदिरों की विशेष साज-सजावट की गई है। गरबा पांडाल नगर में विविध जगहों पर सजाया जा रहे हैं जहां 9 दिवस तक बालिकाएं गरबा नृत्य कर मां को प्रसन्न करेगी वही नगर के कुशालपुरा मैदान पर श्री बजरंग रामलीला मंडली के सदस्यों द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामलीला का मंचन किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है नगर में इस बार प्रमुखता से चार जगह गरबा नृत्य होगा जिसमें नगर परिषद कार्यालय के सामने चामुंडा माता भोई मोहल्ला एवं रेगर मोहल्ला मैं गरबा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां देखने को नजर आ रही है सोमवारको शुभ मुहूर्त में मंदिरों घरों में घट स्थापना होगी। नवरात्र में पूरे नौ दिन तक गरबा डांडिया का आयोजन होगा। शहर में दो अन्य शक्ति पीठ चामुंडा माता मंदिर एवं दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में प्रतिदिन अपार जनसमूह के साथ महा आरती एवं महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा नगर के विभिन्न माता मंदिरों में घट स्थापना के साथ जवारे स्थापित किए जाएंगे |
शारदीय नवरात्र सोमवार अश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होंगे। 16 दिन के श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद के बाद नवरात्र की शुरुआत सोमवार से होने से माता दुर्गा पालकी में सवार होकर आएंगी। ऐसा होने से पूरे नवरात्र शुभ संयोग बनेंगे और खरीदारी तथा नए काम करना काफी शुभ रहेगा। नवरात्र के चलते रविवार को तैयारियों जोरों पर रही। मंदिरों की विशेष साज-सजावट की गई है। गरबा पांडाल नगर में विविध जगहों पर सजाया जा रहे हैं जहां 9 दिवस तक बालिकाएं गरबा नृत्य कर मां को प्रसन्न करेगी वही नगर के कुशालपुरा मैदान पर श्री बजरंग रामलीला मंडली के सदस्यों द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामलीला का मंचन किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है नगर में इस बार प्रमुखता से चार जगह गरबा नृत्य होगा जिसमें नगर परिषद कार्यालय के सामने चामुंडा माता भोई मोहल्ला एवं रेगर मोहल्ला मैं गरबा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां देखने को नजर आ रही है सोमवारको शुभ मुहूर्त में मंदिरों घरों में घट स्थापना होगी। नवरात्र में पूरे नौ दिन तक गरबा डांडिया का आयोजन होगा। शहर में दो अन्य शक्ति पीठ चामुंडा माता मंदिर एवं दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में प्रतिदिन अपार जनसमूह के साथ महा आरती एवं महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा नगर के विभिन्न माता मंदिरों में घट स्थापना के साथ जवारे स्थापित किए जाएंगे