|
|
रामपुरा नगर में डोल ग्यारस पर निकली आकर्षक झांकियां अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र जगदीश मंदिर से प्रारंभ हुआ चल समारोह |
रामपुरा नगर में डोल ग्यारस पर निकली आकर्षक झांकियां अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र जगदीश मंदिर से प्रारंभ हुआ चल समारोह
रामपुरा
आदर्श हिंदू सेवा समिति रामपुरा के तत्वाधान में आज जलझूलनी एकादशी का पर्व मनाया गया श्री कृष्ण मंदिरों में विशेषआआरती कर भगवान का श्रृंगार किया गया नगर के विभिन्न मंदिरों से शाम 6:00 बजे ढोल विमान जगदीश मंदिर पहुंचे जहां वीर भीमसेनी व्यामशाला की अगवानी में मनमोहक झांकियां एवं विभिन्न मंदिरों के ढोल नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बड़ा तालाब पहुंचे इस दौरान अखाड़ों के पहलवानों ने हैरतअंगेज कारनामों से दर्शकों का मन मोह लिया बड़ा तालाब पर भगवान की महाआरती कर पुनः ढोल मंदिरों पर पहुंचे जहां पर आरती कर महाप्रसाद वितरण की गई