|
|
रामपुरा
अखिल भारतीय धनगर गायरी समाज के पित्र पुरुष संत अमराजी भगत अनगढ़ बाबा के जन्मोत्सव पर रामपुरा के आसपास क्षेत्र के समाज जनों द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाहन रैली रामपुरा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया गांव सांवलिया जी के पास संत अमराजी भगत की समाधि स्थल तक जाएगी रामपुरा में 2 वर्ष बाद निकलने वाली इस रैली में जहां समाज जनों में अपार उत्साह हर्ष उल्लास का वातावरण देखा गया वही वाहन रैली में समाज जनों द्वारा धार्मिक संगीत पर युवा धर्म ध्वजा हाथ में लिए संत अमराजी भगत की जय घोष के नारों को गुंजायमान करते हुए नाचते झूम के चले जा रहे थे नगर में निकलने वाली वाहन रैली का नगर के नागरिकों सहित धार्मिक संगठनों स्वयंसेवी संगठनों भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा संत अमराजी भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प हार से वाहन रैली का स्वागत किया गया
|