रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी रामचरण जी महाराज के परम शिष्य प्रखर वक्ता परम पूज्य जगद्गुरु श्री राम दयाल जी महाराज शाहपुरा पीठ का भव्य मंगल प्रवेश शनिवार को रामपुरा नगर में हुआ महाराज श्री की अगवानी के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जहां श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया महाराज श्री के आगमन पर स्थानीय जनता द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ महाराज श्री का भव्य स्वागत किया उनकी चरण वंदना के बाद महाराज श्री की आरती उतारी गई तत्पश्चात स्थानीय रामद्वारा में महाराज श्री ने उपस्थित भक्त जनों को मंगल प्रवचन दिए ज्ञात हो कि महाराज श्री अल्प प्रवास पर रामपुरा पधारे थे जहां नगर के सभी सामाजिक संगठन एवं समाज बंधु धर्मावलंबियों द्वारा महाराज श्री को विगत कई वर्षों से उपेक्षित पड़े हुए राम द्वारे के जीर्णोद्धार को लेकर भी महाराज श्री को निवेदन किया गया जिस पर महाराज श्री ने भक्तों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही रामपुरा स्थित राम द्वारे का कायाकल्प प्रारंभ हो जाएगा इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित धार्मिक संगठनों के सभी कार्यकर्ता धर्मावलंबी माताएं बहने उपस्थित रहे अंत में सभी में प्रसाद वितरण किया गया महाराज श्री के अल्प प्रवास को लेकर भक्तों में एक बार फिर रामद्वारा के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा प्रारंभ हो गई है अब देखना है कि विगत कई वर्षों से उपेक्षित पड़ा हुआ रामपुरा नगर का रामद्वारा क्या महाराज श्री के आगमन के बाद अपने नए स्वरूप में वापस लौट पाएगा
रामदयाल जी महाराज का नगर में हुआ मंगल प्रवेश : नगर वासियों ने की ढोल नगाड़े के साथ महाराज श्री के अगवानी