|
नीमच।सिंगोली-नीमच सड़क मार्ग पर दड़ौली गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुलिया के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गड्ढों से बचने के चक्कर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक नीमच निवासी कुरैशी हैं, जबकि दूसरे सवार कन्याखेड़ा निवासी शिक्षक रामेश्वर नायक हैं, जो जिला साक्षरता समन्वयक के पद पर पदस्थ हैं। हादसा रात करीब 7.50 बजे हुआप्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक रामेश्वर नायक अपनी बाइक MP44 MN 4428 से मोरवन की ओर से दड़ौली आ रहे थे, वहीं दूसरी ओर से नीमच निवासी कुरैशी बाइक MP44 ZB 1071से नीमच की ओर लौट रहे थे। पुलिया के समीप सड़क पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढों से बचने के प्रयास में दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। फैक्चर की आशंका, दोनों को नीमच रेफर किया गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं, और हड्डियों में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीकेन चौकी के आरक्षक रमेश बड़के और विक्रम सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल कुरैशी को *एम्बुलेंस के जरिए नीमच अस्पताल भेजा गया, जबकि शिक्षक रामेश्वर नायक को परिजनों द्वारा निजी वाहन से उपचार हेतु भेजा गया। हादसे का कारण बना सड़क की दुर्दशा स्थानीय राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क की हालत बेहद खराब है। पुलिया के पास गहरे और असमान गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज की दुर्घटना में भी बाइक सवार इन्हीं गड्ढों से बचते हुए आमने-सामने टकरा गए। जिम्मेदारों पर उठे सवाल इस हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क मरम्मत नहीं की गईजिससे आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं।
|
नीमच।सिंगोली-नीमच सड़क मार्ग पर दड़ौली गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुलिया के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गड्ढों से बचने के चक्कर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक नीमच निवासी कुरैशी हैं, जबकि दूसरे सवार कन्याखेड़ा निवासी शिक्षक रामेश्वर नायक हैं, जो जिला साक्षरता समन्वयक के पद पर पदस्थ हैं। हादसा रात करीब 7.50 बजे हुआप्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक रामेश्वर नायक अपनी बाइक MP44 MN 4428 से मोरवन की ओर से दड़ौली आ रहे थे, वहीं दूसरी ओर से नीमच निवासी कुरैशी बाइक MP44 ZB 1071से नीमच की ओर लौट रहे थे। पुलिया के समीप सड़क पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढों से बचने के प्रयास में दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं।
फैक्चर की आशंका, दोनों को नीमच रेफर किया गया
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं, और हड्डियों में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीकेन चौकी के आरक्षक रमेश बड़के और विक्रम सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल कुरैशी को *एम्बुलेंस के जरिए नीमच अस्पताल भेजा गया, जबकि शिक्षक रामेश्वर नायक को परिजनों द्वारा निजी वाहन से उपचार हेतु भेजा गया।
हादसे का कारण बना सड़क की दुर्दशा
स्थानीय राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क की हालत बेहद खराब है। पुलिया के पास गहरे और असमान गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज की दुर्घटना में भी बाइक सवार इन्हीं गड्ढों से बचते हुए आमने-सामने टकरा गए।
जिम्मेदारों पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क मरम्मत नहीं की गईजिससे आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |