|
नीमच।शहर के समीप रावतखेड़ा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। भोपाल से राजस्थान के पाली जा रही बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में मौके पर ही दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अमृतसरिया ढाबे के नजदीक धानुका फैक्ट्री के पास हुआ। बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्य से पाली की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान बिशन स्वरूप पिता गिरवर रेबारी (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम पांजरा, तहसील गोहरगंज, जिला रायसेन एवं भोपाल सिंह रेबारी के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार हेतु निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।इस हादसे ने एक बार फिर रात्रिकालीन सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण की गंभीरता को उजागर किया है। घायल यात्रियों का उपचार जारी है और कुछ की हालत नाजुक बताई जारही है। |
नीमच।शहर के समीप रावतखेड़ा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। भोपाल से राजस्थान के पाली जा रही बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में मौके पर ही दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अमृतसरिया ढाबे के नजदीक धानुका फैक्ट्री के पास हुआ। बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्य से पाली की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान बिशन स्वरूप पिता गिरवर रेबारी (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम पांजरा, तहसील गोहरगंज, जिला रायसेन एवं भोपाल सिंह रेबारी के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार हेतु निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।इस हादसे ने एक बार फिर रात्रिकालीन सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण की गंभीरता को उजागर किया है। घायल यात्रियों का उपचार जारी है और कुछ की हालत नाजुक बताई जारही है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |