|
नीमच।जिले के कई थानों में वर्षों से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 13 जून को एक सख्त निर्देश जारी कर साफ किया है कि एक ही पद पर लंबे समय से टिके पुलिसकर्मियों को तत्काल बदला जाए। अब सवाल उठता है – क्या नीमच एसपी इस आदेश पर अमल कर पाएंगे?सूत्रों की मानें तो नीमच जिले में ऐसे कई थाना प्रभारी, रीडर, स्टेनो और उनके सहायक कर्मचारी हैं जो सालों से एक ही पद पर जमा कर बैठे हैं। कुछ के तबादले तो "कागजों में" हो चुके हैं, मगर हकीकत में वे अभी भी उसी स्थान पर डटे हुए हैं। और कुछ तो कागज पर एक थाने में पदस्थ दिखाए जा रहे हैं, जबकि उनकी ड्यूटी कहीं और है।भोपाल मुख्यालय का यह आदेश सीधे तौर पर इस व्यवस्था को चुनौती देता है। आदेश में कहा गया है कि एक ही पद पर लंबे समय से टिके रहना न केवल पारदर्शिता को प्रभावित करता है, बल्कि भ्रष्टाचार और शिकायतों की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।अब नीमच जिले की जनता की निगाहें एसपी पर टिकी हैं – क्या वे वर्षों से चली आ रही इस जमी-जमाई व्यवस्था को तोड़ पाएंगे या फिर यह आदेश भी सिर्फ फाइलों में सिमटकर रह जाएगा?क्या बदलेगी नीमच पुलिस की तस्वीर, या फिर आदेशों की फाइलें ही पलटती रहे मध्य प्रदेश के एक ही थाने में पिछले 4 से 5 सालों से पदस्थ आरक्षक से लेकर उप निरीक्षकों को अगले 6 दिनों में हटाया जाएगा. पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और भोपाल इंदौर के पुलिस कमिश्नर को भी आदेश दिए गए हैं.
पुलिस मुख्यालय ने आदेश दिया है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात ऐसे सभी आरक्षक से लेकर उप निरीक्षकों को 16 जून तक हटाकर इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तबादलों की तारीख 17 जून तक बढ़ाई गई है. 4 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी पुलिस मुख्यालय एक ही थाने में पदस्थ पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को हटाने के पहले भी आदेश जारी कर चुकी है, लेकिन कई इर्कायों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है. इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर आदेश जारी किया है. आदेश में 4 बिंदुओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। |
नीमच।जिले के कई थानों में वर्षों से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 13 जून को एक सख्त निर्देश जारी कर साफ किया है कि एक ही पद पर लंबे समय से टिके पुलिसकर्मियों को तत्काल बदला जाए। अब सवाल उठता है – क्या नीमच एसपी इस आदेश पर अमल कर पाएंगे?सूत्रों की मानें तो नीमच जिले में ऐसे कई थाना प्रभारी, रीडर, स्टेनो और उनके सहायक कर्मचारी हैं जो सालों से एक ही पद पर जमा कर बैठे हैं। कुछ के तबादले तो "कागजों में" हो चुके हैं, मगर हकीकत में वे अभी भी उसी स्थान पर डटे हुए हैं। और कुछ तो कागज पर एक थाने में पदस्थ दिखाए जा रहे हैं, जबकि उनकी ड्यूटी कहीं और है।भोपाल मुख्यालय का यह आदेश सीधे तौर पर इस व्यवस्था को चुनौती देता है। आदेश में कहा गया है कि एक ही पद पर लंबे समय से टिके रहना न केवल पारदर्शिता को प्रभावित करता है, बल्कि भ्रष्टाचार और शिकायतों की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।अब नीमच जिले की जनता की निगाहें एसपी पर टिकी हैं – क्या वे वर्षों से चली आ रही इस जमी-जमाई व्यवस्था को तोड़ पाएंगे या फिर यह आदेश भी सिर्फ फाइलों में सिमटकर रह जाएगा?क्या बदलेगी नीमच पुलिस की तस्वीर, या फिर आदेशों की फाइलें ही पलटती रहे
मध्य प्रदेश के एक ही थाने में पिछले 4 से 5 सालों से पदस्थ आरक्षक से लेकर उप निरीक्षकों को अगले 6 दिनों में हटाया जाएगा. पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और भोपाल इंदौर के पुलिस कमिश्नर को भी आदेश दिए गए हैं.
पुलिस मुख्यालय ने आदेश दिया है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात ऐसे सभी आरक्षक से लेकर उप निरीक्षकों को 16 जून तक हटाकर इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तबादलों की तारीख 17 जून तक बढ़ाई गई है.
4 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी
पुलिस मुख्यालय एक ही थाने में पदस्थ पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को हटाने के पहले भी आदेश जारी कर चुकी है, लेकिन कई इर्कायों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है. इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर आदेश जारी किया है. आदेश में 4 बिंदुओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |