|
जावद। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। विमान के उड़ान भरते ही थोड़ी ही देर में वह हादसे का शिकार हो गया। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद तकनीकी खराबी के चलते आबादी वाले इलाके में जा गिरी, जिससे लगभग 265 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई, और इंटरनेट मीडिया पर शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया।
इस भीषण त्रासदी में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने हेतु जावद नगर में भारत विकास परिषद के आव्हान पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सबसे पहले भारतमाता चौराहे पर नागरिकों, परिषद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर एवं केंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे और गहन दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। |
जावद। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। विमान के उड़ान भरते ही थोड़ी ही देर में वह हादसे का शिकार हो गया। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद तकनीकी खराबी के चलते आबादी वाले इलाके में जा गिरी, जिससे लगभग 265 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई, और इंटरनेट मीडिया पर शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया।
इस भीषण त्रासदी में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने हेतु जावद नगर में भारत विकास परिषद के आव्हान पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सबसे पहले भारतमाता चौराहे पर नागरिकों, परिषद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर एवं केंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे और गहन दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |