|
विदिशा से पकड़ा गया शातिर आरोपी नीमच (रतनगढ़)। सोशल मीडिया पर महिला की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले आरोपी को आखिरकार रतनगढ़ पुलिस ने पकड़ ही लिया। आरोपी ने महिला की फोटो से अश्लील कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम आईडी के जरिए वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद से वह करीब एक साल से फरार चल रहा था।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था और लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। अंततः तकनीकी टीम की मदद से उसे जिला विदिशा से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने की थी रिपोर्ट 12 फरवरी 2024 को पीड़ित महिला ने रतनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो भेजी। आरोपी ने मोबाइल नंबर 9329466828 से धमकी दी थी कि अगर बातचीत नहीं की तो ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 469, 507 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था।यह है आरोपी का प्रोफाइललक्ष्मण पिता गजराज सिंह उम्र:26 साल निवासी: ग्राम इमलानी, थाना सिरोंज, जिला विदिशा पुलिस की तकनीकी टीम की रही अहम भूमिका थाना रतनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र झा और उनकी टीम ने लगातार निगरानी रखी और आखिरकार साइबर ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। विदिशा से गिरफ्तार कर उसे नीमच लाया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। SP से लेकर थाना टीम तक रहे सक्रिय यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया और एसडीओपी जावद निकीता सिंह के निर्देशन में हुई। थाना प्रभारी वीरेंद्र झा और उनकी टीम की यह कार्रवाई महिला सुरक्षा के प्रति एक मजबूत संदेश है।
- |
विदिशा से पकड़ा गया शातिर आरोपी
नीमच (रतनगढ़)। सोशल मीडिया पर महिला की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले आरोपी को आखिरकार रतनगढ़ पुलिस ने पकड़ ही लिया। आरोपी ने महिला की फोटो से अश्लील कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम आईडी के जरिए वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद से वह करीब एक साल से फरार चल रहा था।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था और लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। अंततः तकनीकी टीम की मदद से उसे जिला विदिशा से गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला ने की थी रिपोर्ट
12 फरवरी 2024 को पीड़ित महिला ने रतनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो भेजी। आरोपी ने मोबाइल नंबर 9329466828 से धमकी दी थी कि अगर बातचीत नहीं की तो ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 469, 507 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था।यह है आरोपी का प्रोफाइललक्ष्मण पिता गजराज सिंह उम्र:26 साल निवासी: ग्राम इमलानी, थाना सिरोंज, जिला विदिशा
पुलिस की तकनीकी टीम की रही अहम भूमिका
थाना रतनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र झा और उनकी टीम ने लगातार निगरानी रखी और आखिरकार साइबर ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। विदिशा से गिरफ्तार कर उसे नीमच लाया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
SP से लेकर थाना टीम तक रहे सक्रिय यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया और एसडीओपी जावद निकीता सिंह के निर्देशन में हुई। थाना प्रभारी वीरेंद्र झा और उनकी टीम की यह कार्रवाई महिला सुरक्षा के प्रति एक मजबूत संदेश है।
-
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |