|
नीमच/दलौदा। नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी महेश शर्मा को थाना दलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने में नवागत थाना प्रभारी मनोज गर्ग के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नारकोटिक्स विंग नीमच को सौंप दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश शर्मा पिता शिवप्रकाश शर्मा, निवासी गोत्तमनगर, दलौदा, करीब एक वर्ष से फरार था। उसके खिलाफ 130 ग्राम एम.डी. ड्रग और 1 किलो 148 ग्राम अफीम की तस्करी का मामला दर्ज था। यह कार्रवाई नारकोटिक्स विंग द्वारा की गई थी, जिसमें आरोपी अपने साथी आसिफ खान निवासी नोगांवा के साथ मौके से फरार हो गया था।इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नारकोटिक्स विंग द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी महेश शर्मा की लंबे समय से तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा।नई पदस्थापना के बाद थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने क्षेत्र में फरार और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने महेश शर्मा को दबोच लिया।इस बड़ी सफलता के लिए दलौदा थाना टीम की सराहना की जा रही है। वहीं, पुलिस अब आरोपी के साथी आसिफ खान की तलाश में जुटी हुई है |
नीमच/दलौदा।
नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी महेश शर्मा को थाना दलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने में नवागत थाना प्रभारी मनोज गर्ग के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नारकोटिक्स विंग नीमच को सौंप दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश शर्मा पिता शिवप्रकाश शर्मा, निवासी गोत्तमनगर, दलौदा, करीब एक वर्ष से फरार था। उसके खिलाफ 130 ग्राम एम.डी. ड्रग और 1 किलो 148 ग्राम अफीम की तस्करी का मामला दर्ज था। यह कार्रवाई नारकोटिक्स विंग द्वारा की गई थी, जिसमें आरोपी अपने साथी आसिफ खान निवासी नोगांवा के साथ मौके से फरार हो गया था।इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नारकोटिक्स विंग द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी महेश शर्मा की लंबे समय से तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा।नई पदस्थापना के बाद थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने क्षेत्र में फरार और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने महेश शर्मा को दबोच लिया।इस बड़ी सफलता के लिए दलौदा थाना टीम की सराहना की जा रही है। वहीं, पुलिस अब आरोपी के साथी आसिफ खान की तलाश में जुटी हुई है
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |