|
|
विधायक कृपलानी ने करुण्डा विद्यालय में 22 साइकिलों का किया वितरण निम्बाहेड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करुण्डा में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में विद्यार्थियों को 22 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि मोहन गौतम के नेतृत्व में स्टाफकर्मियों द्वारा अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है और इससे ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, पंचायत समिति सदस्य मेघराज जाट सहित नारायण बुनकर, सुनील जाट, गिरधारी लाल जाट, उप सरपंच पायरी तथा पिपलिया से किशन सिंह, कालू सिंह, नारायण सिंह, प्रभु लाल डांगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।