|
|
चैत्र नवरात्रि पर श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर में नवरात्रि स्थापना, अखण्ड ज्योति प्रज्वलन एवं ध्वजा चढ़ाई निम्बाहेड़ा।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च को मनोकामनापूर्ण श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर परिसर में नवरात्रि स्थापना, अखण्ड ज्योति दीप प्रज्वलन एवं ध्वजा चढ़ाने का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 9:15 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नवरात्रि स्थापना की गई तथा अखण्ड ज्योति प्रज्वलित की गई।इस अवसर पर दीपक वैष्णव एवं पंडित शंभूनाथ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नवरात्रि के अखण्ड ज्योति दीप प्रज्वलित किया तथा भगवान श्री निमड़िया भैरव देव की महाआरती संपन्न करवाई। मंदिर शिखर पर विधिवत पूजा के साथ श्रद्धापूर्वक ध्वजा भी चढ़ाई गई, जिससे पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बन गया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से भगवान श्री निमड़िया भैरव देव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंज उठा कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। |
चैत्र नवरात्रि पर श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर में नवरात्रि स्थापना, अखण्ड ज्योति प्रज्वलन एवं ध्वजा चढ़ाई निम्बाहेड़ा।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च को मनोकामनापूर्ण श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर परिसर में नवरात्रि स्थापना, अखण्ड ज्योति दीप प्रज्वलन एवं ध्वजा चढ़ाने का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 9:15 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नवरात्रि स्थापना की गई तथा अखण्ड ज्योति प्रज्वलित की गई।इस अवसर पर दीपक वैष्णव एवं पंडित शंभूनाथ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नवरात्रि के अखण्ड ज्योति दीप प्रज्वलित किया तथा भगवान श्री निमड़िया भैरव देव की महाआरती संपन्न करवाई। मंदिर शिखर पर विधिवत पूजा के साथ श्रद्धापूर्वक ध्वजा भी चढ़ाई गई, जिससे पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बन गया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से भगवान श्री निमड़िया भैरव देव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंज उठा कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।