|
|
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सप्ताह के तहत नगर परिषद निंबाहेड़ा द्वारा बुधवार को जल स्रोतों की विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न कुओं, बावड़ियों एवं तालाबों की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करवाई गई। साथ ही जल स्रोतों के आसपास उगी जंगली झाड़ियों एवं कचरे को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया।इस अभियान में SI गोपाल जी सेन, मनीष जी सिंगोलिया, JTA हार्दवी सिंह, राहुल अंजना एवं समस्त सफाई मित्रों का विशेष सहयोग रहा।नगर परिषद द्वारा जल स्रोतों के नियमित रख-रखाव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहें।