|
|
मन्दसौर। श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय मंदसौर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय शिविर ग्राम भूनिया खेड़ी में आयोजित किया जा रहा है । शिविर के द्वितीय दिवस विधिक साक्षरता दिवस एवं योग दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री सुधीर सिंह निगवाल (न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) एवं विशिष्ट अतिथि एवं अधिवक्ता के रूप में एडवोकेट सुनील कुमार बड़ोदिया (लीगल एंड डिफेंस काउंसलिंग) तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाटीदार उपस्थित हुए । श्री सुधीर सिंह निगवाल द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को तीन कानून के बारे में बताया पहला मोटर वाहन अधिनियम जिसमे हमें ड्राइविंग लाइसेंस, सही लेन में वाहन चलाना, गाड़ी का बीमा आदि । दूसरा टोल फ्री नंबर 15100 यह सेवा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह, जानकारी और सहायता प्रदान करती है। तीसरा राष्ट्रीय सेवा योजना और विधिक सेवा योजना एक ही हैं। सुनील कुमार बड़ोदिया द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया की कैसे विद्यार्थि अपना व्यक्तिगत विकास कर सकता है और श्रमदेह जयते के बारे में बताया गया । प्राचार्य डॉ. विनोद पाटीदार ने विधिक सेवा के बारे में बच्चों का उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया । बौद्धिक कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां शारदे एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया इस अवसर पर प्राध्यापक चंचल शर्मा, हेमलता चौहान एवं करण आर्य भी उपस्थित रहे। शिविर दर्पण रानू गुर्जर द्वारा बनाया गया जिसका विमोचन अतिथि द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिविरार्थी प्रार्थना जोशी ने किया और आभार शिविरार्थी कृष्णा बाबानी द्वारा किया ।