|
|
मंदसौर । श्री ओसवाल लोढ़ेसाथ जैन समाज मंदसौर का होली मिलन (नावन तेरस) कार्यक्रम गीता भवन रोड स्थित समाज की धर्मशाला श्री ओसवाल लोढ़े साथ जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। समाज के द्वारा इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में श्री ओसवाल जैन साधना साथ श्रीसंघ इंदौर के अध्यक्ष श्री पुखराज लसोड़ एवं सचिव श्री रितेश कटकानी शामिल हुए। कार्यक्रम में पधारने पर समाज के द्वारा इन दोनों अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान (बहुमान) किया गया। इस मौके पर तपस्वियों एवं समाज के 70 वर्ष से ऊपर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया साथ ही समाज के प्रतिभावान मेधावी छात्र छात्राओं जिन्होंने उच्च शिक्षा में विशेष डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त किया हो उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर श्री साधना साथ महिला संघ के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये समाज अध्यक्ष श्री शिखर डूंगरवाल ने समाजजनों को संबोधित करते हुये कहा कि मैं और मेरी पूरी टीम समाज के हित में निरंतर काम कर रही है समाज के शैक्षणिक, व्यापारिक हितों के लिये समाज पूरी एकजुटता के साथ हमारी टीम काम कर रही है।सचिव प्रतिवेदन देते हुये समाज के सचिव श्री कमलेश कटारिया ने कहा कि निरंतर 4 माह में हमारी टीम के द्वारा धर्मशाला के विकास के लिये कार्य किया गया। समाज के द्वारा शीघ्र ही समाज की परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जाना है इसकी तैयारी चल रही है।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री दिनेश जैन सीए ने समाज को आगे बढ़ाने हेतु आगामी समय में क्या-क्या प्रकल्प किये जा सकते है इसकी जानकारी दी। |
मंदसौर । श्री ओसवाल लोढ़ेसाथ जैन समाज मंदसौर का होली मिलन (नावन तेरस) कार्यक्रम गीता भवन रोड स्थित समाज की धर्मशाला श्री ओसवाल लोढ़े साथ जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। समाज के द्वारा इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में श्री ओसवाल जैन साधना साथ श्रीसंघ इंदौर के अध्यक्ष श्री पुखराज लसोड़ एवं सचिव श्री रितेश कटकानी शामिल हुए। कार्यक्रम में पधारने पर समाज के द्वारा इन दोनों अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान (बहुमान) किया गया। इस मौके पर तपस्वियों एवं समाज के 70 वर्ष से ऊपर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया साथ ही समाज के प्रतिभावान मेधावी छात्र छात्राओं जिन्होंने उच्च शिक्षा में विशेष डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त किया हो उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर श्री साधना साथ महिला संघ के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये समाज अध्यक्ष श्री शिखर डूंगरवाल ने समाजजनों को संबोधित करते हुये कहा कि मैं और मेरी पूरी टीम समाज के हित में निरंतर काम कर रही है समाज के शैक्षणिक, व्यापारिक हितों के लिये समाज पूरी एकजुटता के साथ हमारी टीम काम कर रही है।सचिव प्रतिवेदन देते हुये समाज के सचिव श्री कमलेश कटारिया ने कहा कि निरंतर 4 माह में हमारी टीम के द्वारा धर्मशाला के विकास के लिये कार्य किया गया। समाज के द्वारा शीघ्र ही समाज की परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जाना है इसकी तैयारी चल रही है।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री दिनेश जैन सीए ने समाज को आगे बढ़ाने हेतु आगामी समय में क्या-क्या प्रकल्प किये जा सकते है इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम में संरक्षक विमल पामेचा, समाज के उपाध्यक्ष श्री दिनेश जैन सी.ए., विजय बम्बोरिया, कोषाध्यक्ष अजीत पामेचा, सहसचिव अरविन्द कुदार, प्रवक्ता नवीन छिंगावत, ट्रस्टीगण दिलीप मेहता पदम श्री, राजेन्द्र दक, दिलीप कच्छारा एड., सुनील पामेचा, दिनेश डूंगरवाल, प्रदीप नलवाया, उमरावसिंह जैन एड., सुनील फांफरिया एवं महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री दृष्टि कटारिया ने किया।
संजय भाटी