|
|
मंदसौर। इनरव्हील क्लब ने गुड़ी पड़वा नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। |
मंदसौर। इनरव्हील क्लब ने गुड़ी पड़वा नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
इसकी जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष हेमा हिंगड़ ने कहा कि नववर्ष के शुभ अवसर पर स्माइल परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया और एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथ ही नई सोच नई उड़ान पुस्तक एवं कैलेंडर का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर संयुक्त परिवार में रहने के फायदे बताए एव खुशियों का आदान-प्रदान किया तथा आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भावना को बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्लब की सचिव रचना दोषी ने जल बचाव एवं जल संरक्षण विषय पर अपना महत्वपूर्ण वक्तव्य देते हुए सभी को पानी बचाने और इसके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम प्रमिला लोढ़ा, अंगूरबाला पितलिया,द्वितीय शशि मारू, ललिता मेहता,तृतीय मीना बक्षी ,जमुना बाफना आभा दूगड़ रहे, जिससे वातावरण आनंदमय बना रहा।
अंत में सुनीता खाबिया ,मंजुला मारू, वंदना हिंगड़, अनीता बाफना, चंदा दोषी, पुष्पा दूगड़,प्रभा चौरडिया, कुसुम पोरवाल, सीमा जैन, ललिता मेहता, पुष्पा तरवेचा ने मिलकर नववर्ष को खुशहाल, समृद्ध और मंगलमय बनाने की कामना की।
हेमा हिंगड़