|
|
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा नीमच जिले मे मनाया जाएगा भारतीय नववर्ष- |
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा नीमच जिले मे मनाया जाएगा भारतीय नववर्ष-
(18 मार्च 2026) नीमच। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंध के मार्गदर्शन व प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मतसिंह जैन व प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पूनी के निर्देशन में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच के तत्वाधान में लगभग 15 जगह भारतीय नववर्ष गुरूवार 19 मार्च 2026 को बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिनांक 16 मार्च को ऑनलाइन बैठक के अनुसार नीमच जिले में नगर से लेकर जिला स्तर पर विभिन्न स्थानों पर भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा इस वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बैठक में बताया कि जिला स्तरीय भारतीय नववर्ष फोर जीरो चौराहा नीमच पर प्रातः 8.00 बजे से 11.00 तक सभी भारतवासियों को कुमकुम तिलक निकालकर नीम व मिश्री का प्रसाद वितरण कर हिन्दू वर्ष की शुभकामनाए दी जाएगी। इसी क्रम में जावद ब्लॉक मे बस स्टेण्ड जावद, मोरवन, जनकपुर, बस स्टेण्ड, सिंगोली, बस स्टेण्ड अठाना नगर के श्री राम चौक, नीमच ब्लॉक में शासकीय अस्पताल मल्हारगढ़ रोड जीरन, ब्लॉक मनासा में कृषि मंडी चौराहा मनासा, महागढ़ बस स्टेण्ड एवं गॉव शहर में बड़े हर्षोल्लास के साथ भारतीय हिन्दू वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नगर, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर नगर तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी रहेंगे एवं सभी पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि 19 मार्च 2023 भारतीय नववर्ष के दिन सभी शिक्षक साथी भारतीय पोशाक कुर्ता पजामा एवं गले में केसरिया टुपटृा पहनकर पधारे एवं महिला पदाधिकारी भगिनीलाल चुनरी पहनकर नववर्ष मनाने हेतु चिन्हित स्थान पर उपस्थित रहेंगे। नगर ब्लॉक तहसील एवं जिला स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए समस्त पदाधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से व व्यक्तिशः फोन लगाकर सूचना पहूंचाए। अन्त में जिला कोषाध्यक्ष बलवन्तसिंह हाड़ा द्वारा कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी अनिल कुमार तोतला एवं संभागीय कार्यकारिणी सदस्य उज्जैन संभाग मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच ने दी।