|
|
मंदसौर। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के माधव भवन में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रतिभा और परिश्रम का संगम देखने को मिला। समारोह में मंदसौर निवासी श्रीमती चेतना जैन एवं स्वर्गीय श्री राजेश जैन की सुपुत्री डॉ. श्रुति जैन को विज्ञान संकाय के अंतर्गत रसायन शास्त्र (Chemistry) में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्रुति को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. श्रुति ने विश्वविद्यालय की रसायन एवं जैव रसायन अध्ययन शाला में डॉ. शुभा जैन के मार्गदर्शन में 'हेट्रोसाइक्लिक सिंथेसिस' विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया है।वे न केवल सीएसआईआर नेट-जेआरएफ और गेट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी हैं, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अब एमपीपीएससी के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं। उनकी इस दोहरी सफलता ने मंदसौर और उज्जैन दोनों जिलों का मान बढ़ाया है।इस गौरवशाली अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक, विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं कुलसचिव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. श्रुति जैन की इस गौरवमयी उपलब्धि पर उनके परिवार, इष्ट मित्रों और समस्त नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की। |
मंदसौर। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के माधव भवन में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रतिभा और परिश्रम का संगम देखने को मिला। समारोह में मंदसौर निवासी श्रीमती चेतना जैन एवं स्वर्गीय श्री राजेश जैन की सुपुत्री डॉ. श्रुति जैन को विज्ञान संकाय के अंतर्गत रसायन शास्त्र (Chemistry) में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्रुति को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. श्रुति ने विश्वविद्यालय की रसायन एवं जैव रसायन अध्ययन शाला में डॉ. शुभा जैन के मार्गदर्शन में 'हेट्रोसाइक्लिक सिंथेसिस' विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया है।वे न केवल सीएसआईआर नेट-जेआरएफ और गेट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी हैं, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अब एमपीपीएससी के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं। उनकी इस दोहरी सफलता ने मंदसौर और उज्जैन दोनों जिलों का मान बढ़ाया है।इस गौरवशाली अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक, विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं कुलसचिव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. श्रुति जैन की इस गौरवमयी उपलब्धि पर उनके परिवार, इष्ट मित्रों और समस्त नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की।