|
|
मन्दसौर। आराध्य देवी माता कर्मा जी के 1010वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दलोदा तहसील के गांव एलची में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल यात्रा घाणावार तेली समाज धर्मशाला से प्रारंभ होकर श्री हरि विष्णु भगवान मंदिर पर महाआरती कर वापस घाणावार तेली समाज धर्मशाला तक निकाली गई, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। |
मन्दसौर। आराध्य देवी माता कर्मा जी के 1010वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दलोदा तहसील के गांव एलची में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल यात्रा घाणावार तेली समाज धर्मशाला से प्रारंभ होकर श्री हरि विष्णु भगवान मंदिर पर महाआरती कर वापस घाणावार तेली समाज धर्मशाला तक निकाली गई, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा के पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं अनेकों मंचों के माध्यम से नगरवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया जो साहू समाज की समृद्ध परंपराओं और एकता का प्रतीक बनीं।
इस शुभ अवसर साहू समाज के श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों, जयघोष और के साथ माता जी की भव्य आरती कर मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम के पश्चात साहू समाज का भोजन प्रसादी का आयोजन भी समाज कि धर्मशाला में किया गया।
इस आयोजन में साहू समाज के सभी गणमान्यजन, युवा साथी, मातृशक्ति और नगर के श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक सहभागी बने। यह भव्य आयोजन समाज की एकता और श्रद्धा का प्रतीक बना। उक्त जानकारी साहू समाज के युवा नवीन साहू एलची द्वारा दी गई।
नवीन साहू