नई विधा — नीमच न्यूज़

अठाना-हनुमंतिया मार्ग पर बिछी गिट्टी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी; छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क नवीनीकरण

स्थानीय · अठाना · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

अठाना-हनुमंतिया मार्ग पर बिछी गिट्टी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी; छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क नवीनीकरण

सड़क की खराब स्थिति से आवागमन प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण मार्ग पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। वर्ष 2017-18 में बनाए गए इस मार्ग की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में भी सवाल उठाए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही सड़क टूटने लगी थी।

यह मार्ग अठाना, हनुमंतिया खोर सहित आसपास के गांवों और विक्रम सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। इसी रास्ते से विक्रम नगर, दामोदरपुर और नया गांव होते हुए नीमच धान मंडी तथा निंबाहेड़ा की ओर आवागमन होता है।

छह माह पहले राशि स्वीकृत, अब तक काम शुरू नहीं

क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क नवीनीकरण के लिए राशि स्वीकृत हुए करीब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और वे जल्द सड़क नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं।

टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होगा काम

लोक निर्माण विभाग की एसडीओ नेहा राठौर ने बताया कि 6.30 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण का टेंडर लगा हुआ है। टेंडर स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तब तक आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क के गड्ढों में सामग्री डलवाकर उन्हें भरने के निर्देश संबंधित उपयंत्री को दिए जाएंगे।

अब क्षेत्रवासियों की नजर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और सड़क नवीनीकरण का काम वास्तव में कब शुरू होता है, इस पर है।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Athana, Hanumantiya Khor, Road Issue, Road Safety, Road Repair, PWD, Neemuch News, Public Issue, Madhya Pradesh

और पढ़ें: अठाना की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम