नई विधा — नीमच न्यूज़

अठाना में बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पृथक विद्युत लाइन की मांग

स्थानीय · अठाना · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

अठाना में बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पृथक विद्युत लाइन की मांग

तुंबा रोड से बस स्टैंड तक निकाली रैली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुंबा रोड से रैली शुरू की, जो गंभीरि पुलिया होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ विरोध जताया और ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया।

इस दौरान पुलिस बल और नगर परिषद की दमकल गाड़ी के जरिए पानी की बौछार कर पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर नाराजगी जताई।

किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों की परेशानी का मुद्दा उठाया

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने अठाना में पृथक विद्युत लाइन बिछाने, नगर को शहरी फीडर से जोड़ने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बडोला, फारूक कुरैशी, महेश वर्मा, राजेश राठौर, महेश चौधरी और सुरेंद्र नरवाडिया सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने बिजली कटौती की समस्या का समाधान कर क्षेत्र में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Athana, Neemuch News, Congress Protest, Power Cut, Electricity Problem, अठाना, बिजलीकटौती, कांग्रेसप्रदर्शन

और पढ़ें: अठाना की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम