नीमच में आज विशाल सकल जैन परिचय सम्मेलन: अग्रोहा भवन में मिलेगा विवाह योग्य युवक-युवतियों को परिचय का अवसर

युवतियों को पंजीयन शुल्क वापसी के साथ उपहार
आयोजकों के अनुसार, युवक और युवती दोनों के लिए पंजीयन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया था। सम्मेलन में उपस्थित होकर भाग लेने वाली युवतियों को 1,000 रुपये का पंजीयन शुल्क वापस करने के साथ उपहार देने की व्यवस्था भी रखी गई है।
मौके पर भी करा सकेंगे पंजीयन
श्री सकल जैन संघ मेवाड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर नंदावत ने बताया कि परिवारों से मिले सकारात्मक प्रतिसाद को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर से बढ़ाकर 23 अक्टूबर की गई थी। इसके बावजूद जिन परिवारों ने अपने बेटे या बेटी का पंजीयन नहीं कराया है, वे सम्मेलन स्थल पर भी पंजीयन करा सकते हैं।
कई शहरों में आयोजित हो चुके हैं सम्मेलन
आयोजकों के अनुसार, श्री सकल जैन संघ मेवाड़ इससे पहले केसरीयाजी, बेंगलुरु, भीलवाड़ा और सूरत सहित विभिन्न शहरों में परिचय सम्मेलन आयोजित कर चुका है। इसी कड़ी में नीमच में होने वाला आयोजन समाज के परिवारों को जोड़ने और वैवाहिक संबंधों के लिए अवसर उपलब्ध कराने की पहल है।
विभिन्न वैवाहिक परिस्थितियों वाले अभ्यर्थियों को भी अवसर
सम्मेलन में अलग-अलग वैवाहिक परिस्थितियों वाले युवक-युवतियों को भी परिचय का अवसर देने की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों और उनके परिवारों को एक-दूसरे की पारिवारिक पृष्ठभूमि, अपेक्षाओं और विचारों को समझने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने जैन समाज के परिवारों से सम्मेलन में भाग लेकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील की है।