आसन दरियानाथ सिद्ध पीठ मठ में नवचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, विधायक सखलेचा ने किए मां हिंगलाज के दर्शन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ महायज्ञ
आसन दरियानाथ पीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी लालनाथ जी के सान्निध्य में आयोजित अनुष्ठान में स्वामी सत्यानंद जी सरस्वती और महंत हरिदास जी महाराज भी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और अन्य धार्मिक विधियां संपन्न की गईं।
कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन
धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या पूजन कर कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके साथ ही नवीन भवन का गृह प्रवेश विधि-विधान से संपन्न हुआ। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की।
नवरात्रि के दौरान हुए इन आयोजनों से मठ परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां हिंगलाज माता के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।