|
|
|
मनासा। विधायक महोदय के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई दोषियों पर कार्रवाई नहीं होना संदेह के घेरे में क्या रामपुरा तहसील मुख्यालय की अमरपुरा पंचायत के सचिव एवं सहायक सचिव मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास में किए गए भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली को लेकर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं इस संदर्भ में क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने भी जनपद एवं जिला पंचायत को पत्र लिखकर दोषियों पर कार्रवाई करने के विषय में आदेश दिया है फिर भी दोषियों पर कार्रवाई ना होना एवं दोषियों का खुलेआम घूमना संदेह के घेरे में नजर आता है अमरपुरा पंचायत के सचिव एवं सहायक सचिव द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना एवं अवैध वसूली को लेकर सुर्खियों में बने होने के बावजूद दोनों कर्मचारियों पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना यह दर्शाता है कि शायद वरिष्ठ अधिकारियों के सात तालमेल बिठाकर मामले को दबाया जा रहा है एवं गरीबों के हक का पैसा हजम करने वालों को बख्शा जा रहा है ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित नाला भी कागजों में पूरी तरह बनकर तैयार होकर उसकी राशि भी निकाल ली गई है परंतु धरातल पर नाले का नामोनिशान नहीं है अगर अमरपुरा पंचायत में जांच की जाए तो और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।