|
|
नीमच जिले की सिंगोली तहसील के गांव चक सोडिजर में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। अपने खेत में मक्का की फसल थ्रेसिंग कर रहे 50 वर्षीय किसान की जान थ्रेसर मशीन में फंसने से मौके पर ही चली गई।मिली जानकारी के अनुसार किसान खेत में अकेला ही थ्रेसिंग का काम कर रहा था। मक्का बाहर निकालते समय अचानक उसका हाथ थ्रेसर में जा फंसा। मशीन की तेज रफ्तार में हाथ चंद ही पलों में कटकर धड़ से अलग हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना इतनी भयावह थी कि ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नज़ारा देखकर सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में थ्रेसर मशीनें चलाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से ऐसे हादसे लगातार होते रहते हैं। किसान परिवार गहरे सदमे में है।