|
|
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के सावन गांव में गुरुवार सुबह 35 वर्षीय दीपक उर्फ पप्पू मेघवाल का शव सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटनास्थल पर एक टूटा कांच और चाकू बरामद होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक बुधवार रात करीब 9 बजे बाजार से कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे रातभर घर नहीं लौटे।रुवार सुबह दीपक के भतीजे को गौशाला के पास सड़क किनारे उनका कोट दिखाई दिया। शक होने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, तो थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में दीपक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन का टूटा हुआ कांच और एक चाकू भी बरामद हुआ है। इन वस्तुओं के मिलने से मामले में संदेह गहरा गया है। पुलिस ने दोनों संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन इसे स्पष्ट रूप से हत्या बता रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हालांकि, शुरुआती तौर पर पुलिस इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत की संभावना बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।गुरुवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। |
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के सावन गांव में गुरुवार सुबह 35 वर्षीय दीपक उर्फ पप्पू मेघवाल का शव सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटनास्थल पर एक टूटा कांच और चाकू बरामद होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक बुधवार रात करीब 9 बजे बाजार से कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे रातभर घर नहीं लौटे।रुवार सुबह दीपक के भतीजे को गौशाला के पास सड़क किनारे उनका कोट दिखाई दिया। शक होने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, तो थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में दीपक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन का टूटा हुआ कांच और एक चाकू भी बरामद हुआ है। इन वस्तुओं के मिलने से मामले में संदेह गहरा गया है। पुलिस ने दोनों संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन इसे स्पष्ट रूप से हत्या बता रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हालांकि, शुरुआती तौर पर पुलिस इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत की संभावना बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।गुरुवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।