|
|
उज्जैन लोकायुक्त टीम ने सोमवार को बैंक ऑफ़ इंडिया, मनासा शाखा में सब–स्टाफ कर्मचारी रुपेश कौशल को 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।आवेदक आंचल नागदा ने शिकायत की थी कि लोन पास कराने के बदले कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन निरीक्षक हिना डाबर द्वारा कराया गया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद 24 नवंबर को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया गया—और बैंक परिसर में ही रुपेश कौशल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम, जिसमें डीएसपी राजेश पाठक और निरीक्षक हिना डाबर शामिल थीं, ने यह कार्रवाई पूरी की। |
उज्जैन लोकायुक्त टीम ने सोमवार को बैंक ऑफ़ इंडिया, मनासा शाखा में सब–स्टाफ कर्मचारी रुपेश कौशल को 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।आवेदक आंचल नागदा ने शिकायत की थी कि लोन पास कराने के बदले कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन निरीक्षक हिना डाबर द्वारा कराया गया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद 24 नवंबर को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया गया—और बैंक परिसर में ही रुपेश कौशल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम, जिसमें डीएसपी राजेश पाठक और निरीक्षक हिना डाबर शामिल थीं, ने यह कार्रवाई पूरी की।