|
|
कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल की सांसद समीक्षा बैठक गुरुवार को उम्मेद भवन पैलेस में हुई। बैठक में 11 सांसदों को शामिल होना था, लेकिन पहुंचे सिर्फ 3—मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी। कम उपस्थिति वाली इस बैठक में सबसे बड़ा सवाल उठाया मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने, जिन्होंने रेलवे अधिकारियों से सीधे जवाब तलब किया।बैठक में सुधीर गुप्ता ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में रेलवे कौन-कौन से विकास कार्य करा रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिलती। उन्होंने कहा—हमारे एरिया में क्या काम हो रहा है, किस चरण में है, इसकी अपडेट तो हमें मिलनी चाहिए। बिना जानकारी के हम जनता को कैसे जवाब दें? गुप्ता ने शामगढ़ में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी फिर से उठाई। उन्होंने कहा कि यह मांग काफी समय से लंबित है, लेकिन रेलवे की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती।सांसदों की नाराज़गी पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि रेलवे से समन्वय बढ़ाने और सभी विकास कार्यों की समय-समय पर जानकारी सांसदों तक पहुंचाने की बात वे पहले ही कर चुके हैं। जोशी ने बताया कि नीमच–बेगू–कोटा नई रेलवे लाइन का फाइनल सर्वे पूरा हो चुका है। कोटा–चित्तौड़गढ़ मार्ग के स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, नई ट्रेनों की मांग और कोटा से उदयपुर तक ट्रेनों का विस्तार करने के प्रस्ताव भी आगे बढ़ाए गए हैं।बैठक में कम उपस्थिति और सांसदों को सूचनाएं न मिलने का मुद्दा पूरे सत्र का प्रमुख केंद्र बना रहा। |
कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल की सांसद समीक्षा बैठक गुरुवार को उम्मेद भवन पैलेस में हुई। बैठक में 11 सांसदों को शामिल होना था, लेकिन पहुंचे सिर्फ 3—मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी। कम उपस्थिति वाली इस बैठक में सबसे बड़ा सवाल उठाया मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने, जिन्होंने रेलवे अधिकारियों से सीधे जवाब तलब किया।बैठक में सुधीर गुप्ता ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में रेलवे कौन-कौन से विकास कार्य करा रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिलती। उन्होंने कहा—हमारे एरिया में क्या काम हो रहा है, किस चरण में है, इसकी अपडेट तो हमें मिलनी चाहिए। बिना जानकारी के हम जनता को कैसे जवाब दें? गुप्ता ने शामगढ़ में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी फिर से उठाई। उन्होंने कहा कि यह मांग काफी समय से लंबित है, लेकिन रेलवे की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती।सांसदों की नाराज़गी पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि रेलवे से समन्वय बढ़ाने और सभी विकास कार्यों की समय-समय पर जानकारी सांसदों तक पहुंचाने की बात वे पहले ही कर चुके हैं। जोशी ने बताया कि नीमच–बेगू–कोटा नई रेलवे लाइन का फाइनल सर्वे पूरा हो चुका है। कोटा–चित्तौड़गढ़ मार्ग के स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, नई ट्रेनों की मांग और कोटा से उदयपुर तक ट्रेनों का विस्तार करने के प्रस्ताव भी आगे बढ़ाए गए हैं।बैठक में कम उपस्थिति और सांसदों को सूचनाएं न मिलने का मुद्दा पूरे सत्र का प्रमुख केंद्र बना रहा।