|
|
नीमच। मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में मनासा क्षेत्र का एक मामला आया जिसमें नंदकिशोर पूर्बिया पिता श्री रामनारायण जी पूर्बिया सहकारी बुनकर संस्था सदस्य होकर एक आवेदन कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल के नाम सौंपा और बताया गया कि कंबलहारा बुनकर समिति मनासा जिला नीमच की भूमि को कुछ भूमाफिया द्वारा सांठगांठ करके बेच दी गई है। बुनकरों द्वारा बनाई गई सहकारी समिति कंबलहारा बुनकर कॉपरेटिव संस्था मनासा जिला नीमच को शासकीय भूमि संस्था को शासन ने बुनकरों के उपयोग करने, व्यवसाय करने, कंबल बुनने के लिए प्रदान की गई थी। जिस भूमि पर भू माफियाओं ने समिति के सदस्यों को लोभ लालच में फंसाकर प्रलोभन में लेकर संस्था की भूमि को अवैध तरीकों से खुर्द बुर्द किया जा रहा है। आम रास्ता तक बिक्री हो गया है बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल से लगत रास्ता कोर्ट परिसर तक का संस्था के जवाबदारों ने अवैध तरीकों से बिक्री कर दिया है। तत्काल बुनकरों के हिस्सों में संस्था की भूमि को बिक्री से रोकने तथा जो भूमिया अवैध तरीकों से हेराफेरी कर बिक्री होने की प्रक्रिया की है इस प्रक्रिया को उच्च अधिकारी से जांच कराएं। |
नीमच। मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में मनासा क्षेत्र का एक मामला आया जिसमें नंदकिशोर पूर्बिया पिता श्री रामनारायण जी पूर्बिया सहकारी बुनकर संस्था सदस्य होकर एक आवेदन कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल के नाम सौंपा और बताया गया कि कंबलहारा बुनकर समिति मनासा जिला नीमच की भूमि को कुछ भूमाफिया द्वारा सांठगांठ करके बेच दी गई है। बुनकरों द्वारा बनाई गई सहकारी समिति कंबलहारा बुनकर कॉपरेटिव संस्था मनासा जिला नीमच को शासकीय भूमि संस्था को शासन ने बुनकरों के उपयोग करने, व्यवसाय करने, कंबल बुनने के लिए प्रदान की गई थी। जिस भूमि पर भू माफियाओं ने समिति के सदस्यों को लोभ लालच में फंसाकर प्रलोभन में लेकर संस्था की भूमि को अवैध तरीकों से खुर्द बुर्द किया जा रहा है। आम रास्ता तक बिक्री हो गया है बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल से लगत रास्ता कोर्ट परिसर तक का संस्था के जवाबदारों ने अवैध तरीकों से बिक्री कर दिया है। तत्काल बुनकरों के हिस्सों में संस्था की भूमि को बिक्री से रोकने तथा जो भूमिया अवैध तरीकों से हेराफेरी कर बिक्री होने की प्रक्रिया की है इस प्रक्रिया को उच्च अधिकारी से जांच कराएं।