|
नीमच। क्षेत्र में एक घटना सामने आई है जहाँ पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को क्रेन ने कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत। जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार रामपुरा के मछुआ कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय, शोभाराम पिता ढालूराम भोई की 17 जून की रात्रि के दरमियानी इलाज के दौरान मौत हो गई। |
नीमच। क्षेत्र में एक घटना सामने आई है जहाँ पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को क्रेन ने कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार रामपुरा के मछुआ कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय, शोभाराम पिता ढालूराम भोई की 17 जून की रात्रि के दरमियानी इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया शोभाराम 15 जून की सुबह करीब 9 बजे एक हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए थे, जब वे बाजार से दाढ़ी करवाकर पैदल अपने घर लौट रहे थे।
दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहाँ से उन्हें नीमच के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद मंगलवार रात्रि को 2 बजे करबिन उन्होंने दम तोड़ दिया। वही मृतक को शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ जिला चिकित्सकों द्वारा शोभाराम का शव परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर क्रेन को जब्त कर लिया है ओर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |