|
नीमच। शहर में आवारा श्वानों की नसबंदी के लिए नगर पालिका द्वारा अनुबंधित कंपनी 'द केयर ऑफ एनिमल एंड सोसायटी, रीवा' द्वारा काम में लापरवाही और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के चलते नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने अनुबंध को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में सीएमओ जमनालाल पाटीदार, श्वान नसबंदी कार्य के सुपरवाइजर पीयूष शर्मा, स्वास्थ्य शाखा के शुभम उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष चोपड़ा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कंपनी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दूसरी योग्य संस्था से अनुबंध प्रक्रिया शुरू की जाए।
श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि उन्हें श्वान नसबंदी कार्य में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित के साथ श्वान नसबंदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नसबंदी कार्य में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश कंपनी को दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद न तो कार्य में पारदर्शिता आई और न ही सुधार हुआ। उल्टा कंपनी ने काम बंद कर दिया।
इन स्थितियों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कंपनी का अनुबंध समाप्त करने और नई संस्था से अनुबंध के निर्देश दिए हैं, ताकि नगरवासियों को आवारा श्वानों की समस्या से जल्द राहत दिलाई जा सके। |
नीमच। शहर में आवारा श्वानों की नसबंदी के लिए नगर पालिका द्वारा अनुबंधित कंपनी 'द केयर ऑफ एनिमल एंड सोसायटी, रीवा' द्वारा काम में लापरवाही और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के चलते नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने अनुबंध को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में सीएमओ जमनालाल पाटीदार, श्वान नसबंदी कार्य के सुपरवाइजर पीयूष शर्मा, स्वास्थ्य शाखा के शुभम उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष चोपड़ा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कंपनी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दूसरी योग्य संस्था से अनुबंध प्रक्रिया शुरू की जाए।
श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि उन्हें श्वान नसबंदी कार्य में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित के साथ श्वान नसबंदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नसबंदी कार्य में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश कंपनी को दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद न तो कार्य में पारदर्शिता आई और न ही सुधार हुआ। उल्टा कंपनी ने काम बंद कर दिया।
इन स्थितियों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कंपनी का अनुबंध समाप्त करने और नई संस्था से अनुबंध के निर्देश दिए हैं, ताकि नगरवासियों को आवारा श्वानों की समस्या से जल्द राहत दिलाई जा सके।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |