|
नीमच नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे विवादों और आरोपों के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अमृत 2.0 योजना में अनियमितताओं और निलंबन के बावजूद दखल देने के आरोपों से घिरे तत्कालीन सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ को हटाकर दुर्गा बामनिया को नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने मंगलवार को स्थानांतरण आदेश जारी कर बामनिया को नीमच भेजा। इससे पहले वे रतलाम जिले के जावरा नगर पालिका में सीएमओ पद पर कार्यरत थीं। वशिष्ठ के निलंबन के बाद कार्यवाहक सीएमओ का कार्यभार ओएस जमनालाल पाटीदार के पास था, जो अब हटाया गया है।
पहले भी निभा चुकी हैं नीमच में जिम्मेदारी दुर्गा बामनिया पूर्व में डिकेन नगर परिषद में भी सीएमओ रह चुकी हैं और प्रशासनिक अनुशासन के लिए जानी जाती हैं। जावरा में उनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है।
सवालों के घेरे में थे पूर्व सीएमओ वशिष्ठ पूर्व सीएमओ वशिष्ठ पर अमृत योजना में घोटाले, निलंबन के बाद भी फाइलों पर हस्ताक्षर करने, कर्मचारियों पर दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों से संबंधित दस्तावेज भी सार्वजनिक किए थे।
नई नियुक्ति से नगरवासियों को उम्मीद नगरपालिका के कई काम अटके हुए हैं, जैसे कि जलप्रदाय, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण आदि। शहरवासियों को उम्मीद है कि नई सीएमओ के नेतृत्व में अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। |
नीमच नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे विवादों और आरोपों के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अमृत 2.0 योजना में अनियमितताओं और निलंबन के बावजूद दखल देने के आरोपों से घिरे तत्कालीन सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ को हटाकर दुर्गा बामनिया को नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने मंगलवार को स्थानांतरण आदेश जारी कर बामनिया को नीमच भेजा। इससे पहले वे रतलाम जिले के जावरा नगर पालिका में सीएमओ पद पर कार्यरत थीं। वशिष्ठ के निलंबन के बाद कार्यवाहक सीएमओ का कार्यभार ओएस जमनालाल पाटीदार के पास था, जो अब हटाया गया है।
पहले भी निभा चुकी हैं नीमच में जिम्मेदारी
दुर्गा बामनिया पूर्व में डिकेन नगर परिषद में भी सीएमओ रह चुकी हैं और प्रशासनिक अनुशासन के लिए जानी जाती हैं। जावरा में उनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है।
सवालों के घेरे में थे पूर्व सीएमओ वशिष्ठ
पूर्व सीएमओ वशिष्ठ पर अमृत योजना में घोटाले, निलंबन के बाद भी फाइलों पर हस्ताक्षर करने, कर्मचारियों पर दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों से संबंधित दस्तावेज भी सार्वजनिक किए थे।
नई नियुक्ति से नगरवासियों को उम्मीद
नगरपालिका के कई काम अटके हुए हैं, जैसे कि जलप्रदाय, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण आदि। शहरवासियों को उम्मीद है कि नई सीएमओ के नेतृत्व में अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार पर
लगाम लगेगी।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |