|
चित्तौड़गढ़, 17 जून
जिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से 2 किलो 23 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस मामले में जालौर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में चल रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी राम सुमेर के निर्देशन में पुलिस टीम ने कल्याणपुरा ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आ रही एक अल्टो कार को रोका गया, जिसमें जांच करने पर 4 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में भरी हुई कुल 2 किलो 23 ग्राम अफीम बरामद की गई। कार सवार दोनों व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीलाल पुत्र वीराराम बिश्नोई (निवासी करवाड़ा, थाना करडा, जिला जालौर) और बाबूलाल पुत्र भारमल बिश्नोई (निवासी मोखातरा, थाना करडा, जिला जालौर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने अफीम को नीमच से लाने और आगे सप्लाई करने की बात कबूल की है। पुलिस अब इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। |
चित्तौड़गढ़, 17 जून
जिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से 2 किलो 23 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस मामले में जालौर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में चल रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी राम सुमेर के निर्देशन में पुलिस टीम ने कल्याणपुरा ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आ रही एक अल्टो कार को रोका गया, जिसमें जांच करने पर 4 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में भरी हुई कुल 2 किलो 23 ग्राम अफीम बरामद की गई। कार सवार दोनों व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीलाल पुत्र वीराराम बिश्नोई (निवासी करवाड़ा, थाना करडा, जिला जालौर) और बाबूलाल पुत्र भारमल बिश्नोई (निवासी मोखातरा, थाना करडा, जिला जालौर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने अफीम को नीमच से लाने और आगे सप्लाई करने की बात कबूल की है। पुलिस अब इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |