|
नीमच। जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार 17 जून को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर CM हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की कुल 29 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक समाधान कर उन्हें बंद किया गया। वहीं, जन सुनवाई के दौरान आए 48 आवेदकों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुनकर थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि "हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान हो, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।"
जन सुनवाई में ज़मीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, पारिवारिक झगड़े, महिला सुरक्षा, सामाजिक योजनाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं, जिन पर तत्काल संज्ञान लिया गया। इस शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, महिला सुरक्षा उप पुलिस अधीक्षक निकीता सिंह, जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। |
नीमच।
जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार 17 जून को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर CM हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की कुल 29 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक समाधान कर उन्हें बंद किया गया। वहीं, जन सुनवाई के दौरान आए 48 आवेदकों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुनकर थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि "हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान हो, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।"
जन सुनवाई में ज़मीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, पारिवारिक झगड़े, महिला सुरक्षा, सामाजिक योजनाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं, जिन पर तत्काल संज्ञान लिया गया।
इस शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, महिला सुरक्षा उप पुलिस अधीक्षक निकीता सिंह, जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |