|
रामपुरा (नीमच)। मुकेश राठौड़/ रविवार सुबह रामपुरा तहसील मुख्यालय पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेट हाईवे 31A (नीमच-झालावाड़ रोड) पर एक क्रेन मशीन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 55 वर्षीय शोभाराम भोई का एक पैर पूरी तरह से कुचल गया।मिली जानकारी के अनुसार शोभाराम भोई निवासी रामपुरा सुबह सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आई क्रेन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल शोभाराम को सिविल अस्पताल रामपुरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें नीमच रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ड्रायवर की लापरवाही के चलते हुआ। क्रेन चालक ने हाईवे पर बिना हॉर्न या संकेत के वाहन को तेज़ी से मोड़ा, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई।इधर, सूचना पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को जप्त कर थाने में खड़ा कराया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी, क्योंकि परिजन इस समय घायल के इलाज में व्यस्ततहे |
रामपुरा (नीमच)। मुकेश राठौड़/ रविवार सुबह रामपुरा तहसील मुख्यालय पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेट हाईवे 31A (नीमच-झालावाड़ रोड) पर एक क्रेन मशीन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 55 वर्षीय शोभाराम भोई का एक पैर पूरी तरह से कुचल गया।मिली जानकारी के अनुसार शोभाराम भोई निवासी रामपुरा सुबह सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आई क्रेन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल शोभाराम को सिविल अस्पताल रामपुरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें नीमच रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ड्रायवर की लापरवाही के चलते हुआ। क्रेन चालक ने हाईवे पर बिना हॉर्न या संकेत के वाहन को तेज़ी से मोड़ा, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई।इधर, सूचना पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को जप्त कर थाने में खड़ा कराया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी, क्योंकि परिजन इस समय घायल के इलाज में व्यस्ततहे
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |