|
|
रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी सागर रोड पर करणपुरा के समीप भेस से टकराकर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक में एक कि मोत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल से रामगंज मंडी की तरफ जा रहे थे जहां भैंस से टकराने पर रामगंज मंडी निवासी विशाल कौशल एवं अमन यादव मोटरसाइकिल पर सवार थे दुर्घटना में अमन यादव की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल विक्रम एवं कौशल का सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में उपचार जारी है मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमन यादव रामगंज मंडी नगर पालिका में पार्षद प्रतिनिधि भी था राहगीरों ने एवं आसपास के लोगों ने मौके पर घायल युवकों को रामपुरा सिविल अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अमन को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है वही दो अन्य घायल का रामपुरा सिविल अस्पताल में उपचार जारी है
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |