|
|
|
मंदसौर। 4 से 23 नवम्बर तक 20 दिवसीय भगवान पशुपतिनाथ महादेव का 60वॉ मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में होने वाले सास्कृतिक रंगमंचीय कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को नपा कार्यालय में हुई पशुपतिनाथ महादेव मेले समिति की बैठक में तय किया गया।
बैठक में तय किया गया कि 8 नवम्बर को शांतिलाल मोयल की भजन संध्या व रासलीला का कार्यक्रम होगा। 9 नवम्बर को निगुर्णार्त भजन संध्या होगी, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायक प्रहलादसिंह टिपानीया भजन संध्या की प्रस्तुती देगें। 13 नवम्बर को गुजरात की सुप्रिसद्ध भजन गायकी गीता रेबारी की भजन संध्या होगी। 17 नवम्बर को जय विजय सचान का कॉमेडी शो होगा। 18 व 19 नवम्बर को पशुपतिनाथ महादेव मेले परिसर में मालवा मेवाड कुश्ती प्रतियोगिता होगी, कुश्ती की प्रतियोगिता दोपहर में शुरू होगी और सांयकाल तक आयोजित होगी। 19 नवम्बर शनिवार को मेला के सास्कृतिक रंगमंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कवि विनीत चैहान, जानी बैरागी, शशीकांत यादव, भुवन मोहीनी, अशोक चारण, अमन अक्षर, दिनेश देशी घी, दीपक पारीख, मनोज गुर्जर, योगिता चैहान, मुन्ना बैटरी, वैभव बैरागी, रजनी शर्मा अपने गीत व कविताओं की प्रस्तुती देगें। 20 नवम्बर रविवार को मिस्टर एमपी बाडी बिल्डीग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 नवम्बर को पशुपतिनाथ महादेव मेले का समापन होगा। पशुपतिनाथ मेला में सास्कृतिक रंगमचीय कार्यक्रम का समय रात्रि 8 बजे से रहेगा। मेला अवधी के दौरान शेष तारिखों में मंदसौर नगर व जिले की स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने हेतु गीत, संगीत व नृत्य के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाऐंगे, जिसकी तिथी शीघ्र ही घोषित होगी।।