|
|
नीमच में आज सर्व ब्राह्मण समाज एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा दशहरा मैदान से विशाल वाहन रैली निकाल कर महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य वाहन |
नीमच में आज सर्व ब्राह्मण समाज एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा दशहरा मैदान से विशाल वाहन रैली निकाल कर महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य वाहन
रैली भी निकाली गई।गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों से ब्राम्हण समाज एकत्रित हुआ। सवर्ण समाज व परशुराम सेना के तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महाकुंभ का आयोजन किया। चल समाहरोह व वाहन रैली दशहरा मैदान, विजय टॉकीज चौराहे से होते हुए कमल चोक, फव्वारा चौक पुस्तक बाजार मुख्य मार्गो से दशहरा मैदान पहुँची। ब्राम्हण समाज ने प्रशासन से अपनी प्रमुख मांगे आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एट्रो सिटी एक्ट जैसे काले कानून समाप्त करने,स-वर्ण आयोग का गठन, ब्राह्मण पुजारी
संरक्षण एक्ट लागू करने, गो हत्या निषेध कानून लागू करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर महाकुंभ का आयोजन किया। जगह जगह रैली का फूल वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान
प्रदेश सहित देश भर के ब्राह्मण
बंधुओ सहित सवर्ण समाज के
लोग उपस्थित थे ।